UP: झांसी वालों का टूटा दिल! नहीं लग सके डांसर सपना चौधरी के ठुमके, जानें वजह

Facebook
X
WhatsApp

झांसी के मऊरानीपुर में प्रांतीय जलविहार महोत्सव चल रहा है. इस दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इसी कार्यक्रम में 15 सितंबर को अखिल भारतीय स्वीट नाइट कार्यक्रम का आयोजन होना था. जिसमें प्रसिद्ध हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को आना था. लेकिन झांसी वालों का यह सपना अब अधूरा ही रह गया. जिला प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया है. जिससे सपना चौधरी के डांस देखने का इंतजार कर रहे लोगों को बड़ा झटका लगा है।

बढ़ते जलस्तर से उठा सुरक्षा का सवाल
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि तेज बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. बढ़ते जलस्तर की वजह से सुबह सुखनई नदी में बाइक सवार युवक बह गया. पुलिस प्रशासन युवक की खोजबीन कर रहा है. इसमें गोताखोरों की मदद भी ली जा रही है. बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से तहसील प्रशासन ने सभी प्रोग्राम कैंसल कर दिए हैं।

बता दें कि मऊरानीपुर का मेला जलविहार बुन्देलखण्ड समेत पूरे प्रदेश में मशहूर है. अखिलेश सरकार द्वारा इसे प्रांतीय मेले का दर्जा दिया गया था. इसी मेले में 15 सितंबर को स्वीट नाइट में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का कार्यक्रम होना तय था. इसके लिए तैयारियां पूरी जोरों पर थी. युवा वर्ग इसे लेकर काफी उत्साहित भी थे. लगातार हो रही बारिश द्वारा तथा नदी में बाइक सवार युवक के डूब जाने का हवाला देते हुए प्रशासन ने सभी कार्यक्रमों को निरस्त कर दिया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें