UP: बकाया मांगने पर सराफा कारोबारी ने बिजली कर्मचारी को रायफल लेकर दौड़ाया

Facebook
X
WhatsApp

बलिया में बिजली का बकाया मांगने पर एक सराफा कारोबारी की दबंगई सामने आई है। सराफा कारोबारी ने बकाया मांगने पहुंचे कर्मचारी का न सिर्फ कॉलर पकड़कर मारपीट करने की कोशिश की बल्कि रायफल लेकर दौड़ा लिया। जेई की तहरीर पर कारोबारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामला नगरा इलाके का है। सराफा कारोबारी की दबंगई का वीडियो भी किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

नगरा बिजली उपकेन्द्र के जेई तारकेश्वर यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह सोमवार को संविदा पर तैनात लाइनमैन के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस बीच नगरा बाजार निवासी आभूषण कारोबारी अमरेंद्र बाबू उर्फ बबलू के यहां पहुंचे और बकाया 20 हजार रुपये जमा करने को कहा गया। आरोप है कि उसने बिल जमा करने से इनकार कर दिया। इसके बाद जेई ने लाइनमैन को बिजली काटने का निर्देश दिया।
लाइनमैन खम्भे पर चढ़ा तो बबलू लाइसेंसी राइफल लेकर आ गया लाइनमैन से उलझ गया। राइफल लेकर उसे धमकाया और कॉलर पकड़कर मारपीट की। एसओ नगरा देवेन्द्र नाथ दूबे का कहना है कि तहरीर के आधार पर मारपीट, गाली-गलौज करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज किया गया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें