UP: हेरिटेज नगरी की तर्ज पर भी होगा अयोध्या का विकास, जानिए क्या है योगी सरकार का प्लान

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अयोध्या को विश्व के मानचित्र पर स्थापित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. राम मंदिर के साथ-साथ अब रामनगरी को अब हेरिटेज नगरी के रूप में भी विकसित करने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं. इसके लिए बाकायदा हेरिटेज नगरी में भी गोल्डन हेरिटेज की शैली में धर्म नगरी अयोध्या आ रहा है।

दरअसल भगवान राम की नगरी अयोध्या में सबसे ज्यादा प्राचीन इमारतें मौजूद हैं. जो कि प्राचीन पद्धति से बनी हुई हैं. ऐसे में 1935 के पहले के भवनों को गोल्डन हेरिटेज की श्रेणी में रखा जाएगा. इसके लिए पर्यटन विभाग के द्वारा शासन को प्रस्ताव भेजा दिया गया है. अब जैसे ही प्रस्ताव की स्वीकृति प्राप्त होगी. हेरिटेज सिटी के रूप में अयोध्या को स्थापित करने का कार्य शुभारंभ हो जाएगा।

रामनगरी गोल्डन हेरिटेज की श्रेणी में आती है
पर्यटन अधिकारी आरपी यादव बताते हैं कि प्राचीन भवनों को हेरिटेज की श्रेणी में रखने के लिए मानक तय किए गए हैं. 1935 के पहले के भवनों को सिल्वर क्लासिक की श्रेणी में रखा जाता है. उससे भी पहले के भवनों को गोल्डन श्रेणी में रखा जाता है. इसके साथ ही आरपी यादव ने कहा कि रामनगरी गोल्डन हेरिटेज की श्रेणी में आती है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें