UP: फ़तेहपुर में नशे की हालत में एक कमरे से मिली पंजाब से अगवा लड़की, हिरासत आरोपी

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के फ़तेहपुर जिले में थाना कोतवाली पुलिस ने पंजाब से अगवा की गई लड़की को बाकरगंज के एक मकान से नशे की हालत में बरामद किया है. आरोप है कि बुलंदशहर का रहने वाला एक युवक लड़की को पांच महीने पहले पंजाब से अगवा कर फ़तेहपुर लाया था और यहीं उसे एक कमरे में बंधक बना कर रखा था. पुलिस ने लड़की के साथ ही दो युवकों को भी हिरासत में लिया है।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित लड़की पंजाब प्रांत के फाजिल्का जिले के जलालाबाद थाना इलाके की रहने वाली है. पीड़ित लड़की के भाई ने बताया कि 5 महीने पहले उसकी बहन जॉब करने के लिए घर से निकली, तभी एक युवक उसे बहला फुसलाकर अगवा कर लिया था. उन्होंने मामले की रिपोर्ट जलालाबाद थाने में दर्ज कराई थी. फिर एक दिन उनके पिता के मोबाइल पर अचानक दो टेक्स्ट मैसेज आए, जिसमें लिखा था कि पापा मुझे यूपी के फ़तेहपुर जिले में एक कमरे में कैद करके रखा गया. प्लीज मुझे यहां से जल्दी ले जाओ. इसके साथ ही मैसेज में यह भी लिखा था कि कॉल मत करना नहीं तो ये लोग मुझे यहां से हटा देंगे
लड़की के भाई ने बताया कि उसकी बहन नशे की हालत में उसे मिली है. उसे नशीला पदार्थ देकर उसके साथ गलत काम किया जाता था. इस मामले में अब कोतवाली पुलिस पंजाब पुलिस से संपर्क कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस अफसरों ने ऑफ रिकार्ड बताया कि घटना पंजाब की है. ऐसे में आरोपियों को पंजाब पुलिस को सुपुर्द किया जाएगा. बाकी आगे की कार्रवाई भी पंजाब पुलिस करेगी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें