UP Cabinet Decision: सीएम योगी का पुल‍िसकर्मि‍यों को तोहफा, मोटरसाइकिल भत्ते में अब हर माह म‍िलेंगे इतने रुपये

Facebook
X
WhatsApp

UP Cabinet Decision: पुलिसकर्मियों को प्रतिमाह दो सौ रुपये साइकिल भत्ते के स्थान पर प्रतिमाह पांच सौ रुपये मोटरसाइकिल भत्ता प्रदान किए जाने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने स्वीकृति दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर 22 अक्टूबर, 2022 को पुलिसकर्मियों को प्रतिमाह 500 रुपये मोटरसाइकिल भत्ता प्रदान किए जाने की घोषणा की थी। वर्तमान में साइकिल की उपयोगिता व व्यावहारिक दृष्टिकोण से साइकिल भत्ते के स्थान पर मोटरसाइकिल भत्ता प्रदान किए जाने का निर्णय किया गया था। कानून-व्यवस्था संभालने में दिन-रात जुटे रहने वाले पुलिसकर्मियों को अब बढ़ा हुआ भत्ता मिलेगा।

लखनऊ व गोरखपुर में बनेंगी एसएसएफ की वाहिनी

लखनऊ, यूपी पुलिस को नए संसाधनों व सुविधाओं से लैस करने के लिए राज्य सरकार ने बजट का पिटारा खोला है। कैबिनेट ने मंगलवार को पुलिस विभाग में विभिन्न आवासीय व अनावासीय भवनों के निर्माण कार्यों के ल‍िए 3108.87 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है।

लखनऊ व गोरखपुर में उप्र विशेष सुरक्षा बल (यूपी एसएसएफ) की दो वाहिनियों की स्थापना के साथ ही लखनऊ में वीरांगना ऊदादेवी महिला पीएसी बटालियन की स्थापना का रास्ता भी साफ हो गया है। लखनऊ में उप्र विशेष सुरक्षा बल के मुख्यालय व एकवीं वाहिनी की स्थापना के लिए आवासीय व अनावासीय भवनों के निर्माण कार्य के लिए 655.41 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा गोरखपुर में विशेष सुरक्षा बल की 2वीं वाहिनी की स्थापना के लिए 431.70 करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर न्यायालय, प्रमुख धार्मिक स्थलों, प्रतिष्ठानों व मेट्रो की सुरक्षा के लिए उप्र विशेष सुरक्षा बल का गठन किया गया था। राज्य सरकार इस विशेष बल को तेजी से संसाधन उपलब्ध करा रही है। पहले चरण में विशेष सुरक्षा बल की पांच बटालियन का गठन किया गया था। वहीं महिला पीएसी बटालियनों की स्थापना भी हो रही है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में पहली बार पीएसी की महिला बटालियन की स्थापना का निर्णय किया था। पहले चरण में लखनऊ, गोरखपुर व बदायूं में तीन महिला पीएसी बटालियन स्थापित किए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई थी। जबकि दूसरे चरण में जालौन, बलरामपुर व मीरजापुर में तीन अन्य बटालिन स्थापित किए जाने का निर्णय किया गया था।

लखनऊ में वीरांगना ऊदादेवी महिला पीएसी बटालियन की स्थापना के लिए 391.56 करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं। अग्निशमन विभाग को जल्द पहला प्रशिक्षण महाविद्यालय भी मिलेगा। राज्य सरकार ने अग्नि सुरक्षा प्रबंधों को बेहतर करने के लिए नए नियम भी निर्धारित कर रही है।

उन्नाव में राज्य अग्निशमन प्रशिक्षण महाविद्यालय की स्थापना के लिए 434.02 करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं। जहां अग्निशमन कर्मियों के बेहतर प्रशिक्षण के प्रबंध होंगे। शामली में पीएसी की नई वाहिनी की स्थापना के लिए 378.08 करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं। संभल में पुलिस लाइन में आवासीय व अनावासीय भवनों के निर्माण के लिए 372.17 करोड़ रुपये तथा औरैया में पुलिस लाइन में इन निर्माण कार्याें के लिए 445.93 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

https://youtu.be/_pV1wo9e_HY?si=I7aUyUeqmwQ6l74K

ये भी पढ़े…https://crimecomplaint.com/akshay-kumar-was-surprised-to-see-the-earnings-of-jawan-movie-shahrukh-reacted-like-this-in-his-tweet/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें