UP Crime: शर्मनाक! बहू को अकेली देख ससुर की बिगड़ी नियत, रिवाल्वर तानकर किया रेप

UP Crime: शर्मनाक! बहू को अकेली देख ससुर की बिगड़ी नियत, रिवाल्वर तानकर किया रेप
Facebook
X
WhatsApp

UP Crime: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में रिश्ते को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला डॉक्टर ने अपने ससुर सेवानिवृत्त सीओ के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। महिला ने पति और तीन अन्य को भी केस में आरोपी बनाया है।

पीड़ित महिला डॉक्टर ने बताया कि उसकी शादी जून 2012 में सेवानिवृत्त सीओ के डॉक्टर बेटे से हुई थी। शादी के कुछ समय तक सब कुछ ठीक चलता रहा। महिला का आरोप है कि इसके बार ससुर ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। उसने इसका विरोध किया और पति व सास से भी शिकायत की। दोनों ने समझाने का आश्वासन देकर चुप करा दिया।

UP Crime: ससुर ने रिवाल्वर निकालकर उसे धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया

आरोप है कि 8 मई की रात करीब दो बजे पति की गैरमौजूदगी में ससुर सीओ बहू के बेडरूम में घुस गए। महिला ने बताया कि उसने शोर मचाया तो ससुर ने रिवाल्वर निकालकर उसे धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अपने मायके वालों को कॉल की और इस मामले की शिकायत की। डॉक्टर ने बताया कि उसके पिता और भाई आ गए और उसे अपने साथ ले गए।

पंचायत के बाद उसे दोबारा ससुराल भेज दिया गया था। महिला ने डॉक्टर पति पर तरह तरह की यातनाएं देने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने बताया कि 12 नवंबर को दिवाली की रात करीब 9 बजे सभी लोग पटाखे जला रहे थे। इसी दौरान आरोपी ससुर कमरे में घुस आए और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। तब पीड़िता कपड़े बदल रही थी। आरोप है कि ससुर ने रिवाल्वर सिर पर तान कर धमकाया और उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया।

https://youtu.be/T2QTMvQQVG8?si=p0L5MAlgu1tUvIDj

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें