UP Lok Sabha Election 2024 : सपा-चंद्रशेखर आज़ाद में खींचतान ,मायावती ने चला बड़ा दांव! दिलचस्प हुई लड़ाई

UP Lok Sabha Election 2024 : सपा-चंद्रशेखर आज़ाद में खींचतान ,मायावती ने चला बड़ा दांव! दिलचस्प हुई लड़ाई
Facebook
X
WhatsApp

UP Lok Sabha Election 2024 : उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट (Nagina Lok Sabha Seat) सुर्खियों में है। इस सीट पर राजनीतिक ‘खेल’ रोमांचक होता जा रहा है। दरअसल, समाजवादी पार्टी ने नगीना लोकसभा सीट से मनोज कुमार को टिकट दिया है। वहीं, आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ ने भी इस सीट से पहले ही चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। अब बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने ऐसी चाल चली कि, सब हैरान हैं।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने नगीना सीट से मौजूदा सांसद गिरीश जाटव (BSP MP Girish Jatav) को बुलंदशहर से टिकट दे दिया है। जिसके बाद कयासबाजी तेज है। जानकार मान रहे हैं कि, मायावती यहां किसी और मजबूत चेहरे को उतारने की तैयारी में हैं। अब बदले हालात में अन्य दलों पर भी समीकरण बैठने का दबाव है।

Lok sabha election 2024 Nagina seat bsp chief mayawati change candidate UP Politics: नगीना में अखिलेश-चंद्रशेखर आजाद की जंग के बीच मायावती ने चला बड़ा दांव! दिलचस्प हुई लड़ाई

UP Lok Sabha Election 2024 : मायावती को ‘एंटी इनकंबेंसी’ का डर !

up lok sabha election 2024, up nagina seat, nagina constituency

आपको बता दें, नगीना लोकसभा सीट 2019 में समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन में गिरीश जाटव के हिस्से गई थी। गिरीश चुनाव जीतने में सफल भी रहे थे। मगर, लोकसभा चुनाव 2024 में सबा बदल गया। मायावती ने विरोधी लहर (Anti Incumbency) की डर से इस सीट पर अपने उम्मीदवार को बदलने का निर्णय लिया। इसीलिए गिरीश जाटव को बसपा ने अब बुलंदशहर से कैंडिडेट घोषित किया है।

UP Lok Sabha Election 2024 : बसपा उतारेगी मजबूत कैंडिडेट


लोकसभा चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद अब सभी दलों पर अपने-अपने उम्मीदवार घोषित करने का दबाव भी है। मगर, ‘पार्टियां वेट एंड वॉच’ की पालिसी भी अपना रही है। ऐसे में उम्मीद है कि बसपा जल्द ही नगीना सीट पर किसी मजबूत उम्मीदवार को उतार सकती है।

image 343

UP Lok Sabha Election 2024 : बीजेपी ने ओम कुमार को दिया टिकट

दूसरी तरफ, समाजवादी पार्टी से बातचीत ख़त्म होने के बाद भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad Nagina Seat) ने भी अकेले ही चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। वहीं, सपा की ओर से मनोज कुमार तो भारतीय जनता पार्टी ने नटहौर विधायक ओम कुमार (Om Kumar) को मैदान में उतारा है।

UP Lok Sabha Election 2024 : सपा-चंद्रशेखर आज़ाद में खींचतान

image 342

नगीना लोकसभा सीट इन दिनों सपा और चंद्रशेखर आज़ाद के बीच खींचतान की वजह से भी सुर्खियों में रही है। उल्लेखनीय है, भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। वीडियो में चंद्रशेखर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर काफी तीखे तेवर के साथ बयान देते नजर आ रहे थे। इस दौरान चंद्रेशखर ने कहा, ‘वह कह रहे हैं, मेरे बिना सपा खतौली सीट भी नहीं जीत पाती। इतना ही नहीं चंद्रशेखर ने ये भी कह दिया था कि अगर इनका बस चले तो ये लोग हमें पैदा होने से भी रोक देते। चंद्रशेखर जब अखिलेश यादव के लिए ये बातें बोल रहे थे तो उनका तेवर तल्ख और चेहरा गुस्से में नजर आया था।

https://youtu.be/infmfQcPRUE?si=fZgedudZQeypyDEt

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें