UP News: यूपी के लखीमपुर खीरी जनपद के एक दारोगा पर गंभीर आरोप लगा है। बता दे कि लखीमपुर में तैनात यूपी पुलिस का सब इंस्पेक्टर लेकर फरार हो गया. बेटी के घर नहीं लौटने पर पिता ने उसके कॉलेज में पता लगाया. (UP News) यहां उसकी सहेलियों से पता चला कि वह एक दरोगा के साथ चली गई है. पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी दरोगा को सस्पेंड कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, उन्नाव की रहने वाली युवती लखनऊ के बरिगवां में रहकर पढ़ाई कर रही थी. आपको बता दें कि सब इंस्पेक्टर जगेंद्र सिंह पर उन्नाव की एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा है। यह आरोप लड़की के पिता द्वारा लगाया गया है। (UP News) पिता ने कहा कि उनकी लड़की और दारोगा का पता नहीं लग रहा है। लखनऊ के कृष्णानगर के बरिगवां में किराए पर रहने वाली लड़की के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
फोन करने पर पिता को दी जान से मारने की धमकी
लड़की के पिता का आरोप है कि उन्होंने जगेंद्र सिंह के विषय में जानकारी की तो पता चला कि वह यूपी पुलिस का सब इंस्पेक्टर है. (UP News) वह लखीमपुर में तैनात है. पिता ने जगेंद्र का पता नंबर पता कर उसे कॉल किया तो उसे सब इंस्पेक्टर ने लड़की के पिता को जान से मारने की धमकी दे दी. इस पर लड़की के पिता ने कृष्णानगर कोतवाली में दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

दरोगा को सस्पेंड कर पकड़ने में जुटी पुलिस
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी दरोगा को सस्पेंड कर जांच शुरू कर दी है. इसके साथ ही आरोपी सब इंस्पेक्टर की लोकेशन मेंहदीपुर बालाजी की मिली है. (UP News) इसी लोकेशन को ट्रेस करते हुए पुलिस की एक टीम दरोगा को पकड़ने के लिए रवाना कर दी गई है. वहीं दरोगा की यह करतूत पुलिस महकमें में चर्चा का विषय बन गई है।
https://youtu.be/kiexV09iW34










