UP News: हाथरस में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 10वीं की छात्रा ने अस्पताल के शौचालय में बच्ची को जन्म दिया। छात्रा नाबालिग है और उसकी शादी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि छात्रा को पेट दर्द की शिकायत थी। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया था। कुछ देर बाद छात्रा ने शौचालय में बच्ची को जन्म दिया। बच्ची टॉयलेट शीट में फंस गई। अस्पताल के स्टाफ ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची को बाहर निकाला।
लखनऊ- ट्रांसफार्मर में लगी आग से जली 5 झोपड़ियां, घर में रखा सारा सामान हुआ जलकर खाक,आग की चपेट में आने से बच्चा झुलसा, BBD थाना क्षेत्र के जुग्गौर गांव का मामला. #india24x7livetv #NewsUpdate #Lucknow pic.twitter.com/JJn3JnwoH1
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) November 14, 2023
छात्रा ने बताया कि ननिहाल में उसके एक युवक से नजदीकी संबंध हो गए थे। उसे गर्भवती होने का पता नहीं चला। युवती ने आगे यह भी बताया कि जब इस बारे में उसने फोन कर युवक को जानकारी देने की कोशिश की तो युवक अब फोन नहीं उठा रहा है। घटना के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने युवती के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
UP News: मामले पर उठे सवाल
इस मामले पर कई सवाल उठ रहे हैं। सवाल उठ रहा है कि आखिर छात्रा को गर्भवती होने का पता कैसे नहीं चला? क्या छात्रा के परिजनों को भी इस बात की जानकारी नहीं थी? क्या युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाएगी? ये सवालों के जवाब तो पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएंगे। लेकिन, इस मामले ने एक बार फिर से नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण की गंभीर समस्या को उजागर किया है।










