UP News: वीरपुर में राजश्री गुटखा की कालाबाजारी का बड़ा खेल, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -मुनव्वर खान

UP News: वीरपुर क्षेत्र में इन दिनों राजश्री गुटखा की कालाबाजारी को लेकर चर्चाएं तेज हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कुछ बड़े व्यापारी पुराने स्टॉक में रखे पान मसाले और गुटखा उत्पादों को अधिक कीमत पर बेच रहे हैं। आरोप है कि निर्धारित दरों की अनदेखी कर मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि क्षेत्र के कई दुकानदार पुराने रेट पर खरीदे गए माल को बढ़ी हुई कीमत पर बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। (UP News) इससे जहां सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं आम जनता की जेब पर भी सीधा असर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह खेल लंबे समय से चल रहा है और प्रशासन की नजरों के सामने ही यह सब हो रहा है।

Also Read –Stampede at Shivneri: पुणे में भीड़ बेकाबू…शिवाजी महाराज की जयंती पर किला शिवनेरी में भगदड़, महिलाओं-बच्चों समेत कई घायल

महंगाई पहले से ही आम आदमी की कमर तोड़ चुकी है। (UP News) रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम बढ़ने से लोग परेशान हैं। ऐसे में पान मसाला और गुटखा जैसे उत्पादों की कालाबाजारी ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि कुछ व्यापारी कृत्रिम कमी दिखाकर ज्यादा कीमत वसूल रहे हैं।

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में तत्काल जांच कर दोषी दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। (UP News) साथ ही नियमित निरीक्षण और मूल्य नियंत्रण की प्रभावी व्यवस्था लागू की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की कालाबाजारी पर रोक लग सके।

Also Read –INDIA alliance Break: INDIA गठबंधन में महासंग्राम! संजय राउत का बड़ा वार, बोले- सिर्फ चुनाव में ही…

लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कठोर कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसे मुनाफाखोरों के हौसले और बुलंद होंगे। प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराते हुए आम जनता को राहत दिलाए और कालाबाजारी करने वालों पर नकेल कसे।

https://youtu.be/6zBkrlN5RPc?si=bTE1CGjkSU8gXOCt

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें