UP News: भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

UP News: भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार
Facebook
X
WhatsApp

UP News: शाहजहांपुर (UP News) के ददरौल विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक मानवेंद्र सिंह का आज यानी शुक्रवार को निधन हो गया है। विधायक लंबे समय से लिवर से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे थे। उन्होने दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली है। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके समर्थकों और भाजपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दुख जताया है।

UP News: सीएम योगी ने जताया दुख

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के ददरौल विधान सभा क्षेत्र के विधायक मानवेंद्र सिंह का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि विधानसभा ददरौल, शाहजहाँपुर से विधायक मानवेंद्र सिंह के निधन की अत्यंत दुःखद सूचना प्राप्त हुई। ईश्वर से प्रार्थना है कि गोलोकवासी पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ऊँ शांति!

मानवेंद्र सिंह लंबे समय तक कांग्रेस से जुड़े रहे, लेकिन उन्होने 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था। मानवेंद्र से 2017 के चुनाव में ददरौल विधानसभा से बीजेपी की सीट पर जीत दर्ज की थी। उन्होने सपा प्रत्याशी राजेश वर्मा को हराया था। उनका स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रहा था, जिस कारण वह दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज करवा रहे थे। लेकिन आज उनका निधन हो गया।

https://youtu.be/AKXgPXBqSz0?si=X0K_V0FnWMaMmAsd

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें