UP News: अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले भाजपा के फायर ब्रांड नेता और उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज कभी भी, कहीं पर भी और किसी भी मंच से विपक्ष पर जमकर हमला बोल देते हैं। अक्सर साक्षी महाराज विपक्ष नेताओं को चेतावनी भी देते नजर आते हैं। एक बार फिर भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने चेतावनी दी है।
कोलकाता में गुरुद्वारा पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह भी हैं साथ. #india24x7livetv #NewsUpdate #kolkatanews #amitshah #JPNadda pic.twitter.com/4D3QSfcF1e
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) December 26, 2023
उन्नाव सांसद बोले कि 22 तारीख को हमारे प्रभु श्री राम का विराजमान (UP News) होने दीजिए। फिर धनुष पर बाण चढ़ाकर सबको ठीक करेंगे। ”22 जनवरी को पूरा अटक से कटक तक, कश्मीर से कन्या कुमारी तक भगवा, भगवा, भगवा… जय श्री राम, जय श्री राम हो जाएगा। 22 तारीख को हमारे प्रभु श्री राम का विराजमान होने दीजिए फिर धनुष पर बाण चढ़ाकर सबको ठीक करेंगे। मेरे प्रभु का दरबार है। उनके दरबार में जो कोई भी आएगा भूला भटका, उसका स्वागत है।
UP News: सोनिया गांधी धुल लें अपने पाप
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले राजनीति भी तेज हो गई है। इस दौरान उन्नाव से भाजपा के सांसद साक्षी महाराज ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी अयोध्या आने की सलाह दी है। साक्षी महाराज ने कहा, ”सोनिया गांधी जी अयोध्या आती हैं और प्रभु श्री राम से अपने अपराधों और कांग्रेस के अपराधों की क्षमा मांगती है तो अच्छी बात है। वहीं बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने इंडिया गठबंधन पर भी जमकर निशाना साधा कहा कि यह कोई गठबंधन नहीं।
यह एक बंधन है। सब अपने-अपने को बचाने के लिए इकट्ठा हुए हैं। पीएम ने कहा है कि राष्ट्र की चोरी करने वाले भ्रष्टाचार करने वाले से एक-एक पैसा वसूल किया जाएगा। किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। चाहे वह पश्चिम बंगाल के हो या फिर बिहार के हो या वह कहीं और के हो तो यह जो गठबंधन है। यह नरेंद्र मोदी का खौफ है कि सब लोग डर कर इकट्ठा हो गए हैं।









