UP News: भाजपा कार्यकर्ताओं की बस पलटी! रामलला के दर्शन करने जा रहे थे भाजपा कार्यकर्ता

UP News: भाजपा कार्यकर्ताओं की बस पलटी! रामलला के दर्शन करने जा रहे थे भाजपा कार्यकर्ता
Facebook
X
WhatsApp

UP News: शुक्रवार की सुबह उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक (UP News) सड़क हादसा हुआ। रामलला के दर्शन के लिए भाजपा कार्यकर्ता बस में बैठ कर अयोध्या जा रहे थे। उस बस ने अपना नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में 15 से अधिक कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस त्वरित ही मौके पर पहुंच गयी और घायलों को अस्पताल भेज दिया।

UP News: चीख-पुकार से मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के दातागंज से भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर एक बस शुक्रवार की सुबह लगभग 8 बजे के आसपास अयोध्या के लिए रवाना हुई थी। बताया जा रहा है कि बस में 40 से अधिक लोग सवार थे। शाहजहांपुर जिले के थाना जैतीपुर के गांव मानपुर नगरीय-नवादा मोड़ के बीच बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसा होते ही चीख-पुकार और हड़कंप मच गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और जांच में जुट गई है। पुलिस हादसे से संबंधित अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

image 43

कुंवरगांव के वनगढ़ गांव निवासी भाजपा के बूथ अध्यक्ष हरवंश शाक्य के नेतृत्व में यह बस अयोध्या जा रही थी। निजी बस में भाजपा नेता और कार्यकर्ता सवार थे। जो दातागंज में भाजपा जनप्रतिनिधियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया गया था। श्रद्धालुओं के काफिले की एक बस शाहजहांपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। कई लोगों को चोटें आई हैं और तत्काल मदद के लिए स्थानीय पुलिस और प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। शुक्रवार को बदायूं से 101 बसों और 51 कोरों के साथ लगभग 5100 भाजपाई और श्रद्धालु अयोध्या की यात्रा पर निकले हैं। इनकी यात्रा का उद्देश्य श्री रामलला के दर्शन करना है। सभी श्रद्धालु 24 फरवरी को घर वापसी करेंगे।

https://youtu.be/QdtKnosqq7Q?si=0fmqdSkae4LFuxBn

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें