UP News: आवंटित भूमि पर रोड चौड़ीकरण के नाम पर चला बुलडोज़र, नगर निगम की कार्यशैली पर उठे सवाल

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट- रईस खान

UP News: शाहजहाँपुर के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहल्ला मोहम्मद ज़ई मंडी में नगर निगम की कार्रवाई को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। आरोप है कि सड़क चौड़ीकरण के नाम पर आवंटित भूमि पर बुलडोज़र चलाया गया, जिससे नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

पीड़ित खालिद खाँ ने ज़िला अधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि मंडी क्षेत्र में उन्हें नगर निगम द्वारा भूमि आवंटित की गई थी, जिस पर वे नियमित रूप से किराया भी जमा करते रहे हैं। (UP News) उनका आरोप है कि पहले उनसे केवल ढाई फुट भूमि खाली करने के लिए कहा गया था, लेकिन बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक बुलडोज़र चलाकर पूरी जमीन खाली करा दी गई।

ये भी पढ़े –Raghu Rai Death: सुबह-सुबह दुखद खबर…मशहूर फोटोग्राफर रघु राय का निधन, भोपाल त्रासदी की तस्वीर देख कांप गई थी दुनिया

खालिद खाँ का कहना है कि जब उन्होंने सहायक नगर आयुक्त को अपने आवंटन से संबंधित दस्तावेज दिखाने की कोशिश की, तो उन्हें देखने तक की ज़हमत नहीं उठाई गई और सीधे कार्रवाई कर दी गई। पीड़ित ने इसे एकतरफा कार्रवाई बताते हुए आरोप लगाया कि उन्हें कोई नोटिस भी नहीं दिया गया।

इसके अलावा, पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि कार्रवाई के दौरान उनकी जमीन पर रखा निर्माण सामग्री जैसे रेत और मौरंग भी नगर निगम ने अपने कब्जे में ले लिया, जिसका अब तक कोई मुआवज़ा नहीं दिया गया है।

मामले में भेदभाव के आरोप भी लगाए गए हैं। (UP News) खालिद खाँ के अनुसार, उनके आसपास कई ऐसे मकान और दुकानें मौजूद हैं, जिनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं हैं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जबकि उनकी भूमि विधिवत आवंटित होने के बावजूद निशाना बनाया गया।

ये भी पढ़े –Ameesha Patel On Zakir Khan: अमीषा पटेल ने लिया पंगा, कॉमेडियन Zakir Khan को कहा- सुपरस्टार बनकर तो दिखाओ…

इस पूरे प्रकरण को लेकर सपा ज़िला अध्यक्ष तनवीर खाँ और सहायक नगर आयुक्त के बीच नोकझोंक भी हुई, जिससे मामला और गरमा गया।

फिलहाल, पीड़ित ने ज़िला अधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। (UP News) वहीं, नगर निगम की इस कार्रवाई ने प्रशासन की पारदर्शिता और कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें