UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को आजमगढ़ में 91.35 किमी लंबे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करते हुए कहा कि प्रदेश अब बिमारू राज्य से निकलकर एक्सप्रेसवे वाला राज्य बन चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में तेजी से काम कर रही है। (UP News) मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी लोग आजमगढ़ का नाम लेने से डरते थे। लेकिन आज यही आजमगढ़ विकास की राह पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने इस बदलाव को बीजेपी की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों से जोड़ा।

UP News: पुरानी सरकारों पर सीएम ने साधा निशाना
Also Read –Sonbhadra: हिण्डाल्को सीएसआर एवं आईसीएआर मऊ द्वारा 150 किसानों को पानी की टंकी एवं पाइप वितरित
योगी आदित्यनाथ ने पुरानी सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे का काम अधूरा छोड़ दिया गया था। (UP News) जबकि मौजूदा सरकार ने अपने कार्यकाल में छह एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को पूरा किया है। (UP News) उन्होंने बताया कि 2021 में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन हुआ और 2022 में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की शुरुआत की गई। अब यह एक्सप्रेसवे पटना से भी जुड़ने वाला है। पटना से लखनऊ और लखनऊ से दिल्ली तक की कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी।
खास है गोरखपुर-लिंक एक्सप्रेस-वे
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे कुल 91.35 किलोमीटर लंबा है। (UP News) यह गोरखपुर जिले में एनएच-27 के समीप जैतपुर से शुरू होकर आजमगढ़ के सलारपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ता है। यह मार्ग गोरखपुर, संत कबीर नगर, अंबेडकर नगर और आजमगढ़, चार जिलों से होकर गुजरता है और भविष्य में इसे छह लेन तक विस्तारित किया जा सकता है।
इस एक्सप्रेसवे के निर्माण में भूमि अधिग्रहण सहित कुल लागत 7283.28 करोड़ रुपये रही। इसे दो हिस्सों में निर्मित किया गया है। पहला खंड गोरखपुर के जैतपुर से अंबेडकर नगर के फुलवरिया तक 48.317 किमी और दूसरा फुलवरिया से आजमगढ़ के सलारपुर तक 43.035 किमी लंबा है।









