UP News: CM योगी खुद बड़े नमूने… राहुल गांधी को लेकर दिये बयान पर अजय राय का पलटवार

Facebook
X
WhatsApp

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक साक्षात्कार के दौरान कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को ‘नमूना’ बताया। (UP News) सीएम योगी के इस बयान के बाद सियासत में उबाल मच गया है। कांग्रेस नेताओं ने सीएम योगी के राहुल गांधी को लेकर दिये गये इस बयान की कड़ी निंदा की है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पलटवार करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ को ही ‘सबसे बड़ा नमूना’ करार दे दिया है।

साथ ही उन्होंने सांसद राहुल गांधी को विद्वान नेता बताया। अजय राय ने कहा कि सबसे बड़े नमूने तो खुद योगी आदित्यनाथ ही हैं। (UP News) उन्होंने जनता के बीच केवल हिंदू-मुस्लिम की राजनीति की है। उत्तर प्रदेश में विकास के कार्यों को करने के बजाय वह केवल औरंगजेब और संभल की बात करते रहते हैं। इसके इतर सांसद राहुल गांधी देश के सबसे मजबूत और विद्वान नेता हैं। उन्होंने लोगों को आगे बढ़ाया है। वह लोगों के भविष्य को बेहतर बनाने की बात करते हैं।

image 261

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेता राहुल गांधी को ’नमूना’ कहने पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि वह इसकी घोर निंदा करते हैं। किसी भी नेता के लिए ऐसे अपशब्दों के प्रयोग नहीं होने चाहिए। इस पर उन्हें पुनर्विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यूं तो प्रधानमंत्री, गृह मंत्री या फिर किसी भी बड़े नेता को लेकर कुछ भी कह सकते हैं लेकिन भाषा की मर्यादा नहीं भूलती चाहिए क्योंकि संसदीय भाषा ही लोकतंत्र की शक्ति हैं।

UP News: क्या बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक साक्षात्कार के दौरान सांसद राहुल गांधी के ’भारत जोड़ो यात्रा’ को ’भारत तोड़ो अभियान’ करार दिया था। साथ ही इनका ’भारत जोड़ो’ ’भारत तोड़ो अभियान’ का ही हिस्सा है। अगर वह दक्षिण जाते हैं तो उत्तर की बुराई करते हैं। उत्तर में जाते हैं तो दक्षिण की निंदा करते हैं। यदि वह भारत के बाहर जायेंगे तो यहां की निंदा करेंगे। इनके आचरण को देश समझ रहा है। लेकिन भारत की राजनीति में भाजपा के लिए राहुल गांधी की तरह नमूने भी होने जरूरी है। जिससे कि एक रास्ता हमेषा साफ होता रहे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें