UP News: पालपुर में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, केक काटकर दी गई श्रद्धांजलि

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट- संजीव कुमार

UP News: चंदौली। ग्राम सभा पालपुर में डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। (UP News) इस अवसर पर ग्रामीणों ने एकत्र होकर केक काटा और बाबा साहब को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके महान योगदानों के बारे में विस्तार से बताया गया। (UP News) वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब ने समाज को समानता, न्याय और अधिकारों का मार्ग दिखाया, जिसे अपनाकर ही एक मजबूत और समतामूलक समाज का निर्माण संभव है।

उन्होंने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताते हुए सभी से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को शिक्षित करें और समाज में जागरूकता फैलाएं। (UP News) साथ ही, बाबा साहब के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प भी लिया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से शिवकुमार गुप्ता, राजेंद्र राम, नारायण, बेचू राम, अशोक राम, रामबाबू, राजू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें