UP News: गोवंश तस्करी करते चार आरोपी गिरफ्तार, नौ पशु मुक्त

Facebook
X
WhatsApp

UP News: वाराणसी राजातालाब। स्थानीय पुलिस ने गोवंश पशुओं की तस्करी करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई टोडरपुर गांव स्थित बगीचे के पास से की, जहां आरोपी पिकअप वाहन पर नौ गोवंश पशुओं को लादकर बिहार ले जाने की तैयारी में थे।

जानकारी के अनुसार, आरोपी नौबतपुर–चंदौली होते हुए बिहार सीमा पार कराने की योजना बना रहे थे। (UP News) इसी दौरान रात्रि गश्त के समय राजातालाब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी कर चारों को मौके से पकड़ लिया।

Also Read –Barabanki: आवास विकास कांड में नया मोड़: फर्जी रिकवरी एजेंटों का काला सच होगा उजागर

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बच्चन कुमार गोड़ उर्फ लफडू गोड़ पुत्र मोहन गोड़ निवासी धरसौना, थाना चोलापुर (वाराणसी), अकबर उर्फ टिल्लू पुत्र स्व. रसूल निवासी पड़री, थाना पड़री (मिर्जापुर), एहसान नट पुत्र मोहम्मद अली निवासी आरसी नगर पड़री, थाना पड़री (मिर्जापुर) तथा दिनेश राजभर पुत्र कालीचरण निवासी ग्राम टोडरपुर, थाना राजातालाब के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी दर्ज है। (UP News) मौके से बरामद नौ गोवंश पशुओं को सुरक्षित मुक्त कर दिया गया है, जबकि चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Also Read –Sharad Pawar Hospitalized: शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, पुणे के रूबी अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज

इस कार्रवाई में पुलिस टीम के सदस्य राजेश कुमार मौर्य, इमाम हसन, अजब सिंह, सूरज चौरसिया, राजू एवं मुकेश कुमार शामिल रहे।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि गोवंश तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें