UP News: उत्तरप्रदेश (UP News) के नोएडा में एक युवक की लापरवाही ने उसकी जान ले ली. जहां फोन पर बात करते समय युवक इतना मगन हो गया कि उसने पानी गर्म करने की रॉड को प्लास्टिक की पानी की बाल्टी में ना लगाकर दूसरे हाथ में लगाकर बिजली का प्लग ऑन कर दिया। इसके बाद उसे जोरदार झटका जिससे वह बेहोश हो गया. युवक के परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल ले गए, लेकिन जब तक युवक की मौत हो चुकी थी.
दिल्ली में घना कोहरा, डायवर्ट की गईं 12 फ्लाइट#Delhi #flights #india24x7livetv pic.twitter.com/SMhXZBkVXv
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) December 26, 2023
जानकारी के मुताबिक मामला, नोएडा के सेक्टर-45 स्थित सदरपुर कॉलोनी का है, युवक का नाम देव (उम्र 16 साल) है, जो कि सदरपुर कालोनी में रहता था. रविवार सुबह नहाने के लिए वह पानी गर्म करने गया, इसी दौरान यह हादसा हुआ. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सेक्टर-39 कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. घटना के बाद से युवक के परिवार में मातम छाया है.
UP News: इमर्शन रॉड का इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान
- जब भी पानी गर्म करें तो पानी का टेंपरेचर देखने के लिए स्विच को ऑफ करें.
- चालू स्विच होने पर पानी में हाथ न डालें.
- रॉड को इस्तेमाल के बाद बंद करके रखें.
- पानी जब गर्म हो जाए तो स्विच बंद करने के करीब 10 सेकेंड के बाद रॉड को पानी से बाहर निकाले.
- कभी भी लोहे या स्टील की बाल्टी में पानी गर्म न करें, इससे बिजली का तगड़ा झटका लग सकता है.
- पानी गर्म करने के लिए प्लास्टिक की बाल्टी का इस्तेमाल करें, बाल्टी को पिघलने से बचाने के लिए लकड़ी की डंडी में लगाकर ही इस्तेमाल करें.
- पानी गर्म करने की रॉड का इस्तेमाल करते समय इस पर लगे निशान तक पानी में डूबा दें. लोग सस्ते के साथ पुरानी हो चुकी रॉड का इस्तेमाल करने से बचें.









