UP News: डीडीयू नगर में आप सांसद संजय सिंह की पदयात्रा, सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -अखिलेश राय

UP News: डीडीयू नगर। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को डुमरी से पड़ाव होते हुए अलीनगर तक पदयात्रा निकाली। इस पदयात्रा में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।

सुबह सबसे पहले सांसद संजय सिंह अपने समर्थकों के साथ सुजाबाद वार्ड के डुमरी पहुंचे। (UP News) यहां उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद वह डुमरी से पड़ाव होते हुए बहादुरपुर गांव स्थित पुलाव शरीफ की मजार पहुंचे, जहां चादर चढ़ाकर अमन-चैन की दुआ मांगी।

WhatsApp Image 2026 02 08 at 10.59.00 AM 1

Also Read –Barabanki: बाराबंकी के निन्दूरा ब्लॉक में संपूर्णता अभियान 2.0 का भव्य आयोजन

सभा को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। (UP News) उन्होंने कहा कि विदेश नीति हो या व्यापार, हर क्षेत्र में सरकार असफल रही है। देश के युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। अगर सरकार रोजगार देने में असमर्थ है, तो युवाओं को कम से कम दस हजार रुपये प्रतिमाह भत्ता देना चाहिए।

इसके बाद उनकी पदयात्रा सुजाबाद, बहादुरपुर, मढ़िया, जलीलपुर होते हुए स्थानीय चौराहे तक पहुंची। (UP News) यहां से दोपहर करीब दो बजे वह मुगलसराय के लिए रवाना हुए।

Also Read –Vadh 2 Collection Day 1: भाभी जी घर पर हैं से आगे निकली वध 2 किया इतना कलेक्शन

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक सिंह, रिजवान अहमद, पंकज शर्मा, पंकज गुप्ता, अब्दुल काशिफ, अबू काशिम, सुमन देवी, आशीष विश्वकर्मा, इरफान आलम, महेंद्र चौधरी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं पड़ाव से निकली पदयात्रा अलीनगर पहुंचकर संपन्न हुई। (UP News) इस दौरान आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दुलहीपुर पुलिस चौकी, दुलहीपुर भीतरी बाजार और चांदनी मार्केट में ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। इस मौके पर चितरंजन सोनकर, जलालुद्दीन अंसारी, कला सोनकर समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें