UP News: बाराबंकी में बिजली विभाग की लापरवाही से घर में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट – मनोज कुमार

UP News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद की फतेहपुर तहसील के घुंघटेर थाना क्षेत्र अंतर्गत रकबा गांव में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते अनिल यादव का घर आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर राख हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार करीब ढाई बजे अनिल यादव और उनका परिवार खाना खाने के बाद खेत में गेहूं की फसल काटने गया हुआ था। (UP News) इसी दौरान गांव में अचानक चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर अनिल और उनका परिवार तुरंत घर की ओर दौड़े, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया था।

ये भी पढ़े –Shahrukh Khan Son Aryan Khan Video: Aryan Khan ने जूता चुराई के दौरान किया कुछ ऐसा जिसे देख,नहीं रूकेगी आपकी हँसी, देखें वीडियो

बताया जा रहा है कि तेज आंधी और हवा के कारण घर के पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की मुख्य विद्युत लाइन के ढीले तार आपस में टकरा गए। इससे निकली चिंगारी ने पास के घर में आग लगा दी, जो देखते ही देखते भयावह हो गई।

ग्रामीणों के अनुसार, दमकल विभाग को सूचना दी गई थी, लेकिन समय पर दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच सकी। (UP News) ऐसे में गांव वालों ने पंपिंग सेट और हैंडपंप की मदद से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

इस हादसे में घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। (UP News) इसमें करीब 40 कुंतल भूसा, रजाई, गद्दे, तकिए, बेड, बच्चों की किताबें, लगभग 5 कुंतल गेहूं, एक कुंतल सरसों, आलू, चावल समेत अन्य जरूरी सामान शामिल हैं। इतना ही नहीं, घर में रखे 40 हजार रुपये नकद भी आग में जल गए, जिन्हें अनिल अपनी बहन की बेटी की शादी के लिए बैंक से निकालकर लाए थे।

ये भी पढ़े –india news: मंत्री होगे अपने घर के! बीच सड़क महिला ने BJP मंत्री को जमकर लताड़ा, गेट आउट कहकर सरेआम हड़काया

इसके अलावा, सोने-चांदी के जेवरात जैसे पायल, झुमकी, मांगटीका और सोने का लॉकेट भी इस आग की भेंट चढ़ गए।

घटना की जानकारी मिलने पर लेखपाल कुलवंत सिंह मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

यह घटना एक बार फिर बिजली विभाग की लापरवाही और ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर विद्युत लाइनों की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें