UP News: स्थानीय कोतवाली अंतर्गत सिनेमा रोड पर मंगलवार की रात लगभग सवा बारह बजे शार्ट सर्किट होने से सिलाई मटेरियल की दुकान में भीषण आग लग गई। सूचना पाकर जब तक आस-पास के लोग व दमकल विभाग आग पर काबू पाता, लेकिन तब तक दुकान में रखा लाखो का सामान जलकर खाक हो गया।
UP News: ओबरा में सिलाई मटेरियल की दुकान में भीषण आग
उत्तरकाशी टनल में 54 मीटर खुदाई पूरी, सिर्फ 3 मीटर बाकी. #india24x7livetv #NewsUpdate #UttarkashiRescue pic.twitter.com/T1upgmNlio
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) November 28, 2023
जानकारी के अनुसार नगर के भलुआ टोला निवासी मो अख्तर अली की सिनेमा रोड पर ओबरा सिलाई मटेरियल के नाम से दुकान है। इसी दुकान के सहारे से वह अपना एवं अपने परिवार का जीवकोपार्जन करते थे। बीती रात शार्ट सर्किट होने से दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। शार्ट सर्किट होने से बिजली का तार पोल से टूटकर अचानक सड़क पर गिर गया। सूचना पाते ही बिजली विभाग ने तत्काल आपूर्ति बाधित कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। आग का विकराल रूप देखकर अगल-बगल दुकान वाले भी एतिहातन अपनी-अपनी दुकानों को खाली कर दिए।
आग की लपटें देख मौके पर मौजूद लोग आपने-अपने घरों से बाल्टी में पानी व बालू भर के आग को बुझाने का प्रयास करने लगे। इतने में किसी ने ओबरा पुलिस व अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फायर इंस्पेक्टर हरबीर सिंह के नेतृत्व में अग्निशमन दल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरी दुकान जलकर राख हो चुकी थी। पीड़ित अख्तर अली ने बताया कि दुकान में लगभग 6 से सात लाख का सामान था, साथ से 25 हजार नकद जो कि जलकर राख हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित से घटना की जानकारी ली और आग लगने के कारणों की जांच के आदेश दिए। उन्होंने पीड़ित को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।










