UP Vidhan Sabha Winter Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र मंगलवार को शुरू हो गया। सत्र का पहला दिन उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल जी के निधन पर शोक प्रस्ताव के साथ बुधवार को सुबह 11:00 बजे तक स्थगित किया गया।
आशुतोष टंडन गोपाल जी के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश सदन के नौ पूर्व सदस्यों के प्रति भी शोक संवेदना व्यक्त की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित सभी दलों के नेताओं ने अपने-अपने शोक प्रस्ताव प्रस्तुत किए।
विधानसभा का शीतकालीन सत्र : सीएम योगी और अखिलेश यादव ने पढ़ा शोक प्रस्ताव, सदन कल तक स्थगित. #india24x7livetv #NewsUpdate #upvidhansabha pic.twitter.com/v4qbk1YnSz
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) November 28, 2023
सबसे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आशुतोष टंडन गोपाल जी और नौ पूर्व सदस्यों के प्रति अपना शोक प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इसके बाद में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की ओर से प्रस्ताव प्रस्तुत किया। कांग्रेस की ओर से विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना और बसपा की ओर से उमाशंकर सिंह ने प्रस्ताव प्रस्तुत किया। (UP Vidhan Sabha Winter Session) सुहेलदेव समाज पार्टी की ओर से ओमप्रकाश राजभर ने अपनी बात रखी। विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि आशुतोष टंडन गोपाल जी को सीखने में कोई परेशानी नहीं थी। उनके न होने से भाजपा को एक सशक्त कार्यकर्ता, लखनऊ ने एक जननेता और सदन ने एक बेहतरीन विधायक खो दिया है।
UP Vidhan Sabha Winter Session: इन पूर्व विधायकों को अर्पित की गई श्रद्धांजलि
▪️ खालिद गौरी हरदोई, पिहानी
▪️ कृष्ण किंकर सिंह बस्ती कप्तानगंज
▪️ रामपाल यादव, सीतापुर बिस्वा
▪️ नरेश चंद्र, लखीमपुर, खीरी
▪️ जगवीर सिंह, खैर, अलीगढ़
▪️ गणपत सिंह, पनीयारा , गोरखपुर
▪️ दिनेश जौहरी बरेली सिटी, बरेली
▪️ अनिल कुमार दोहरे, कन्नौज सदर, कन्नौज
▪️ महावीर सिंह राणा, सहारनपुर
▪️ अखिलेश यादव ने कैंसर के बेहतर इलाज की मांग की
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज के विधायक अनिल दोहरे की कैंसर से हुई मौत को लेकर कहा कि उत्तर प्रदेश में कैंसर के बेहतर इलाज की आवश्यकता है। दोहरे को इलाज के लिए मेदांता अस्पताल गुड़गांव भेजा गया था जहां उनके पारिवारिक जन संतुष्ट नहीं थे। उसके बाद में उनका लखनऊ के पीजीआई में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि कैंसर के समुचित इलाज के लिए उत्तर प्रदेश में बेहतर व्यवस्था किए जाने की आवश्यकता है। उत्तर प्रदेश विधानसभा में विधायकों के मोबाइल ले जाने पर रोक और अन्य विरोध प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाए जाने को लेकर भी अखिलेश यादव ने इसको गैर लोकतांत्रिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी इसीलिए आज काले कपड़े पहनकर सदन में पहुंची है और पूरे सदन के दौरान इसी तरह से विरोध किया जाता रहेगा।
UP Vidhan Sabha Winter Session: विधानसभा में शोक प्रस्ताव पर जब अध्यक्ष सतीश महाना बोल रहे थे इस दौरान किसी विधायक का मोबाइल काफी देर तक बजा। घंटी बजती रही। इसे लेकर सतीश महाना नाराज नजर आए और उन्होंने शोक प्रस्ताव को पढ़ना रोक दिया। फिर मोबाइल बंद हुआ और कार्यवाही आगे बढ़ाई गई।
सत्र शुरू होने से पहले सीएम योगी ने विपक्ष से की सहयोग की अपील
उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रेस वार्ता कर कहा कि बीते 6.5 वर्षों में यूपी विधासभा में कार्रवाई जिस गरिमा पूर्ण तरीके से आगे बढ़ी है वह लोगों के लिए कौतहूल और आश्चर्य का विषय बना है। यही सदन था जब यहां मारपीट की घटना हुई थी। (UP Vidhan Sabha Winter Session) अब इस सदन में जनसमस्याओं को अच्छे से रखा जा रहा है। मेरी अपील है विपक्षी दलों से की कि जिस गरिमापूर्ण तरीके के साथ यूपी विधानमंडल चर्चा में है उसकी गरिमा को बनाए रखने की जिम्मेदारी सत्ता और विपक्ष की है। विपक्ष के हर सवाल के जवाब को देने के लिए तैयार है। विपक्षी दल.










