UP News: उन्नाव में स्व-गणना अभियान 21 मई तक, DM ने ऑनलाइन पंजीकरण के लिए प्रेरित किया

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -वली अहमद शाह

UP News: घनश्याम मीणा ने उन्नाव में चल रहे स्व-गणना अभियान को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित कर अभियान की प्रगति और उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनगणना के तहत स्व-गणना कार्यक्रम 7 मई से शुरू हो चुका है, जो 21 मई तक संचालित किया जाएगा। प्रेस वार्ता का मुख्य उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ना और इसका व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करना रहा।

WhatsApp Image 2026 05 13 at 12.16.29

जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में कर्मियों और सुपरवाइजरों की तैनाती की गई है। प्रशासन का लक्ष्य है कि नागरिक स्वयं आगे बढ़कर अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज करें, जिससे जनगणना प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और प्रभावी बन सके।

उन्होंने कहा कि स्व-गणना अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रशासन विभिन्न वर्गों को जोड़ने का प्रयास कर रहा है। इसके तहत जनप्रतिनिधियों, किसानों, शिक्षकों, चिकित्सा कर्मियों, मीडिया प्रतिनिधियों और समाज के अन्य वर्गों के लिए अलग-अलग थीम आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

मीडिया कर्मियों को अभियान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान को मजबूत बनाने के लिए पंचायत सहायकों को प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि गांव स्तर पर लोगों को स्व-गणना के प्रति जागरूक किया जा सके।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें