UP News: शिक्षामित्र ने घर में घुसकर किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

UP News: शिक्षामित्र ने घर में घुसकर किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Facebook
X
WhatsApp

UP News: ओबरा थाना क्षेत्र के रेणुकापार इलाके में एक शिक्षामित्र द्वारा एक किशोरी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी पाकर देर शाम पहुंची पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

बताया जाता है कि मंगलवार की दोपहर रेणुकापार इलाके के एक ग्राम पंचायत के टोले में एक शिक्षामित्र पहुंचा और आधार कार्ड मांगने के बहाने एक घर में घुस गया। आरोप है कि घर में किशोरी को अकेली पा उसके साथ दुष्कर्म किया। जब यह बात परिवार और पास-पड़ोस के लोगों को पता चली तो हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार की तरफ से मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

UP News: पीड़ित पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज करने की कार्रवाई कराई जा रही

वारदात की जानकारी पाकर देर शाम संबंधित टोले में पहुंची क्षेत्राधिकारी ओबरा डा. चारू द्विवेदी और प्रभारी निरीक्षक देवीवर शुक्ल ने घटना के बारे में जानकारी हासिल की। पीड़िता से भी घटना के बारे में आवश्यक मालूमात हासिल किए गए। बताया गया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज करने की कार्रवाई कराई जा रही है।

क्षेत्राधिकारी डा. चारू द्विवेदी ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पीड़िता को आवश्यक मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। लोगों का कहना है कि शिक्षामित्र के रूप में कार्यरत व्यक्ति ने इस तरह की घिनौनी हरकत की है, यह बेहद शर्मनाक है। पुलिस से जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की गई है।

https://youtu.be/SsHi7xiTKZw?si=ubgc3J4BdNRlR-k2

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें