image 118

UP News : सपा सांसद दरोगा सरोज के पोते की सड़क हादसे में मौत, अखिलेश यादव ने जताया शोक

UP News : आजमगढ़ जिले के लालगंज लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद दरोगा सरोज के पोते विपिन सरोज की सड़क हादसे में मौत हो गई। गुरुवार शाम को यह घटना उस समय हुई, जब विपिन सरोज अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, पल्हना थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो ने विपिन सरोज को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

SP MP Daroga Saroj Grandson died in road accident Lalganj Lok Sabha seat Azamgarh news up ki khabar

हादसे के बाद विपिन सरोज को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।। इस हादसे में बुलेट मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। विपिन सरोज भारतीय नौसेना में सेकेंड ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे।

image 117

UP News : अखिलेश यादव ने जताया शोक

घटना के समय सांसद दरोगा सरोज दिल्ली में मौजूद थे, लेकिन जैसे ही उन्हें इस दुखद समाचार की जानकारी मिली, वह तुरंत घर लौट आए। सांसद के घर पहुंचते ही उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस हादसे की खबर फैलते ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दुख व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं जाहिर की।

image 116

अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, “समाजवादी पार्टी के सांसद दरोगा सरोज के पोते विपिन सरोज के असमय निधन से गहरा दुख हुआ। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करे।”

UP News : लोगों में शोक की लहर

image 118

वहीं, सपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। हाल ही में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अभिषेक राय की हार्ट अटैक से मौत हुई थी, जिससे पार्टी में पहले ही शोक का माहौल था। सांसद दरोगा सरोज के घर में इस दुखद घटना को लेकर माहौल गमगीन है, और पार्टी कार्यकर्ता, सांसद और विधायक उनकी पारिवारिक शोक में शामिल हो रहे हैं।

Similar Posts