UP News: सुल्तानपुर लोधी के गांव शालापुर बेट से बेहद खौफनाक घटना सामने आई है। यहां पर एक अध्यापक ने गांव शालापुर बेट के मोड़ के पास खड़े युवक को अपनी गाड़ी से टक्कर मार दी। इसके बाद युवक को गाड़ी के बोनट पर लटकाकर लगभग 10 किलोमीटर घुमाया।
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) October 27, 2023
जानकारी देते हुए हरमनप्रीत सिंह ने बताया कि वह सुल्तानपुर लोधी में एक निजी एकेडमी में आईलेट्स की पढ़ाई कर रहा है। जब वह गांव शालापुर बेट के मोड़ पर खड़ा था तो एक तेज रफ्तार गाड़ी आई, जिसमें अध्यापक बलजिंदर सिंह सवार था, जो कि मेरे ही गांव का रहने वाला है जिसने जोरदार टक्कर मारी और बाद में पूरे क्षेत्र में गाड़ी के बोनट पर लटकाकर घुमाया।
UP News: अस्पताल में भर्ती कराया गया
हरमनप्रीत सिंह ने बताया कि वह इस घटना के बाद काफी घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी अध्यापक ने उन्हें धमकी दी है कि अगर उन्होंने पुलिस में शिकायत की तो उन्हें और भी गंभीर चोटें पहुंचाई जाएंगी।
पीड़ित युवक ने आरोपी अध्यापक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लोगों ने आरोपी अध्यापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।









