UP News: शादीशुदा साली को भगा ले गया जीजा, धमकी दी – पत्नी को लेने आया तो जिंदा नहीं लौटेगा

UP News: शादीशुदा साली को भगा ले गया जीजा, धमकी दी - पत्नी को लेने आया तो जिंदा नहीं लौटेगा
Facebook
X
WhatsApp

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक युवक ने अपने साढू पर पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी घर से नकदी और जेवर भी ले गई है। जानकारी के अनुसार, नगला खुशाली निवासी विनोद कुमार ने अपने साढू किरन पर पत्नी शारदा को बलहा-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। विनोद कुमार ने बताया कि वह रोजाना की तरह ड्यूटी गया था।

उसकी गैर मौजूदगी में साढू किरन उनके घर पर आया और उनकी पत्नी शारदा को अपने साथ ले गया।जब विनोद ड्यूटी से वापस लौटे तो उनके बेटे अजय ने बताया कि मम्मी मौसा के साथ चली गई हैं। तभी से घर वापस नहीं लौटी हैं। इस पर विनोद ने किरण के बेटे जुगनू के मोबाइल पर फोन किया तो किरण ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि अगर तू पत्नी को लेने मेरे घर आया तो जिंदा वापस नहीं लौटेगा।

UP News: घर से जेवर और नगदी भी उठा ले गई

विनोद का आरोप है कि पत्नी शारदा घर से जेवर और नगदी भी उठा ले गई है। घटना के बाद विनोद और उनका बेटा अजय बेहद परेशान है। पुलिस से शारदा की बारामदगी की गुहार लगा रहे हैं।पुलिस ने पीड़ित विनोद से मिली तहरीर के आधार पर आरोपी किरन के खिलाफ आईपीसी की धारा 379, 366 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

थाना शाहगंज प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला की बारामदगी के प्रयास किया जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर दोषी के खिलाफ नियम अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

https://youtu.be/gaeInzGESFI?si=EjG4XgTjgcH7eHJN

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें