UP News: शादी के दो दिन बाद ही टूटा रिश्ता, वजह जान उड़े होश

UP News: शादी के दो दिन बाद ही टूटा रिश्ता, वजह जान उड़े होश
Facebook
X
WhatsApp

UP News: यूपी के फिरोजाबाद में शादी के दो दिन बाद ही एक युवती ने पति-पत्नी का रिश्ता तोड़ दिया है। इस घटना ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है। यह मामला फिरोजाबाद के थाना उत्तर इलाके का है। यहां के रहने वाले एक युवक ने पहले एक लड़की से प्रेम संबंध बनाए और उसे 4 साल तक गुमाराह करता रहा। युवक लगातार उसे शादी करने का आश्वासन देता रहा, लेकिन शादी नहीं की। इस बीच 26 नवंबर को युवक ने नगला मदारी निवासी एक अन्य लड़की से शादी कर ली।

जब दुल्हन अपने पति के घर से विदा होकर मायके नगला मदारी आ गई तो प्रेमिका उसके घर पहुंच गई और जमकर हंगामा किया। प्रेमिका ने दुल्हन के परिजनों को सबूत दिखाते हुए पूरी बात बताई, जिसे सुनकर दुल्हन के होश उड़ गए। दुल्हन को ये बात बहुत खराब लगी कि जिस शख्स के साथ उसने दो दिन पहले फेरे लिए हैं, उसने उससे इतना बड़ा धोखा किया है।

UP News: दुल्हन ने उसके साथ जाने से मना कर दिया

लिहाजा दुल्हन ने फैसला कर लिया कि वो ऐसे शख्स के साथ अपना आगे का जीवन नहीं गुजारेगी। इस घटना के बाद जब दूल्हा अपनी दुल्हन को विदा कराने उसके घर आया तो दुल्हन ने उसके साथ जाने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में काफी सुलह समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन किसी भी परिस्थिति में दुल्हन जाने को तैयार नहीं हुई और यह रिश्ता टूट गया।

दूल्हा पक्ष ने 5 लाख रुपये नगद और दहेज का बाकी का सामान लौटा दिया है। इस घटना से यह साबित होता है कि शादी से पहले किसी भी व्यक्ति के बारे में पूरी तरह से जानकारी लेना जरूरी है। वरना इस तरह के धोखे का शिकार होना पड़ सकता है।

https://youtu.be/vF9LfXP1KDQ?si=Fy1idFfgTQf3_j-_

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें