UP News: बाराबंकी में ईद से पहले कड़ी सुरक्षा: पुलिस अधीक्षक ने किया फ्लैग मार्च और निरीक्षण

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -मनोज कुमार

UP News: अर्पित विजयवर्गीय के नेतृत्व में बाराबंकी पुलिस ने ईद की पूर्व संध्या पर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक स्तर पर निरीक्षण और पैदल गश्त किया। (UP News) इस दौरान पुलिस बल ने शहर के प्रमुख बाजारों, व्यस्त चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में फ्लैग मार्च कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

पुलिस अधीक्षक ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत स्थित मस्जिद पीरबटावन परिसर का भी निरीक्षण किया और वहां की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। (UP News) इसके साथ ही रेलवे स्टेशन और बस स्टॉप जैसे संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जहां संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई।

WhatsApp Image 2026 03 20 at 10.47.22 PM 1 1

Also Read –Assam Elections 2026: असम चुनाव 2026 में बड़ा खेल! ममता बनर्जी की TMC ने उतारे 17 उम्मीदवार, कई सीटों पर चौंकाने वाले नाम

इस मौके पर विकास चन्द्र त्रिपाठी (अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी), संगम कुमार (क्षेत्राधिकारी नगर) और सुधीर कुमार सिंह (प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर) सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को विशेष निर्देश देते हुए कहा कि वे पूरी तरह सतर्क रहें, संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर पैनी नजर रखें तथा सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।

Also Read –Dhurandhar 2 Movie: धुरंधर 2 में Yogi को ना दिखाए जाने पर भड़के लोग जब Modi को दिखाया तो योगी को क्यों नहीं, देखें

ईद के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें