UP News : गोंडा में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित बस ने तीन को कुचला, मौके पर हुई मौत

UP News : गोंडा में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित बस ने तीन को कुचला, मौके पर हुई मौत
Facebook
X
WhatsApp

UP News : यूपी के गोंडा में एक दर्दनाक हादसा हो गया है है। जहां एक अनियंत्रित बस ने तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में दो बाइक सवार और एक राहगीर शामिल है। बस इन तीनों को रौंदने के बाद सड़क किनारे बनी टीन की दुकानों में घुस गई। इससे एक सब्जी विक्रेता जख्मी हो गया। जिसके बाद आननफानन में उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक, घटना करनैलगंज थाना क्षेत्र के चकरौत चौराहे की है। यहां शुक्रवार रात एक निजी बस सामने से आ रही एक बाइक से जा टकरायी। बाइक पर दो शख्स सवार थे। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और एक राहगीर को रौंदते हुए दुकानों में घुस गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। लोगों में चीख-पुकार मच गई।

road accident in Gonda

UP News : अस्पताल में कराया भर्ती

मौके पर मची अफरातफरी का फायदा उठाते हुए चालक और कंडक्टर बस छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने बस पर अपना गुस्सा उतारा और जमकर उसमें तोड़फोड़ की। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची और बस द्वारा रौंदे गए तीनों शख्स को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में घायल सब्जी विक्रेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

image 675

UP News : मृतकों की नहीं हो पाई शिनाख्त

WhatsApp Image 2023 12 30 at 11.15.56

हादसे में जान गंवाने वाले तीनों मृतकों की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो पाई है। पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी हुई है। परिजनों को सूचित करने के बाद तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जाएगा। पीएम रिपोर्ट आने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। वहीं, पुलिस ने घटना को लेकर केस दर्ज कर लिया है। मौके से क्षतिग्रस्त बस और बाइक को जब्त कर लिया गया है। बस के फरार ड्राइवर और कंडक्टर की तलाश की जा रही है। निजी बस मालिक से भी पूछताछ की जाएगी।

https://youtu.be/GA_A76XPAQk?si=hKOdpoWoeCnVkb5H

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें