UP News: साधु की अनोखी गिरफ्तारी, भक्त बनकर पहुंचे पुलिसकर्मी

UP News: साधु की अनोखी गिरफ्तारी, भक्त बनकर पहुंचे पुलिसकर्मी
Facebook
X
WhatsApp

UP News: उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक साधु की अनोखी गिरफ्तारी की खासी चर्चा हो रही है। मध्य प्रदेश पुलिस ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया है। साधु को गिरफ्तार करने आई पुलिस ने पहले अपनी पहचान छिपाई। खुद भक्त का वेश धरा। साधु के पास जाकर माला पहनाई। उनके पैर छुए। इसके बाद साधु के कानों के पास जाकर कहा कि हम पुलिसकर्मी हैं और आपको गिरफ्तार करने आए हैं। हमारे साथ चलिए। पुलिसकर्मी ने साधु को वहां पर अपनी संख्या और विरोध करने पर बढ़ने वाले हंगामे के बारे में भी चेताया। इसके बाद साधु ने भी चुपचाप पुलिस के साथ जाना ही उचित समझा।

UP News: मथुरा के राम जानकी मंदिर आश्रम की घटना

मथुरा के राम जानकी मंदिर आश्रम का है। मध्य प्रदेश के मुरैना सिविल लाइन थाना पुलिस की ओर से यह कार्रवाई की गई है। मध्य प्रदेश के मुरैना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित तपसी गुफा मंदिर में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। इस मंदिर से 6 बीघा जमीन लगी हुई थी। मंदिर से लगी जमीन पर दुकान बनी है। दुकानों के किराए को हड़पने का मामला है। मंदिर में रहने वाले साधु रामशरण ने सहयोगी दान बिहारी के साथ मिलकर फर्जी ट्रस्ट बना लिया। धोखाधड़ी में साधु रामशरण ने जौरा खुर्द गांव के पूर्व सरपंच सुरेंद्र यादव और अशोक यादव को शामिल किया। इन लोगों ने मिलकर फर्जी ट्रस्ट की रसीद भी छपवा लि या। इन रसीदों के जरिए किराए को वसूला जाने लफर्जीवाड़े की जानकारी मिलने पर मंदिर के मुख्य महंत मदन मोहन ने सिविल लाइन थाने में केस दर्ज कराया।

3 नवंबर 2021 को सिविल लाइन थाना पुलिस ने साधु रामशरण समेत दान बिहारी, सुरेंद्र यादव और अशोक यादव के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत केस दर्ज किया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए। रामशरण को गिरफ्तारी नहीं किया जा सका। रामशरण बाबा मुरैना को छोड़कर मथुरा आ गए। यहां वे राम जानकी मंदिर आश्रम में रहने लगे।

धोखाधड़ी के आरोपी बाबा रामशरण को पुलिस की कार्रवाई की भनक थी। इस कारण वे अग्रिम जमानत की कोशिश में जुटे थे। रामशरण बाबा ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के ग्वालियर बेंच में अग्रिम जमानत याचिका दायर की। बाबा की ओर से पेश हुए वकील ने 26 जुलाई को अग्रिम जमानत दिए जाने की अपील करते हुए दलील दी कि पुलिस रामशरण बाबा को गिरफ्तार नहीं कर रही है। उनसे मिलकर लौट जाती है।

हाई कोर्ट ने इस मामले में पुलिस को आदेश दिया कि रामशरण बाबा को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। उन्हें कोर्ट में पेश किया जाए। मुरैना पुलिस मथुरा पहुंची, लेकिन खाली हाथ वापस लौटी। रामशरण बाबा की ओर से फिर अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई।

याचिका पर सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने मुरैना पुलिस को रामशरण बाबा की गिरफ्तारी का सख्त आदेश दिया। इसके बाद मुरैना पुलिस की दो टीम बनाई गई। दोनों टीमों में आठ लोगों को शामिल किया गया। दो सिविल ड्रेस में शामिल किए गए। कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

थाना इंस्पेक्टर वीरेश कुशवाहा ने कार्रवाई के बारे में कहा कि साधु-संत से जुड़ा मामला होने के कारण संवेदनशीलता का ध्यान रखा गया। जरा सी असावधानी से मामला बिगड़ सकत था। इसलिए, पहले मुरैना एसपी शैलेंद्र सिंह ने मथुरा एसपी से बात की। पूरी घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद मथुरा के गोवर्द्धन परिक्रमा स्थित राम जानकी मंदिर आश्रम में मुरैना पुलिस टीम के दो जवान सादे कपड़ों में साधु के पास पहुंचे। वे अपने साथ फूलमाला और मिठाई लेकर आए थे। दोनों पुलिसकर्मियों ने आश्रम के साधुओं से मिलने की इच्छा जताई। कुछ देर बाद दोनों रामशरण बाबा के सामने थे। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया को पूरा कराया गया

https://youtu.be/rENFDcpEI2Q?si=uTFPilL9vRSbc4Ti

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें