UP News: सिद्धार्थनगर जिले की माता मंदिर में आयोजित महायज्ञ में सपा की महिला मुस्लिम विधायक के पहुंचने पर बवाल खड़ा हो गया है। विधायक के लौटने के बाद हिंदू संगठन के कुछ लोगों ने पूरे मंदिर परिसर का गंगाजल और मंत्रों के साथ शुद्धिकरण किया और विधायक के यहां आने का विरोध किया। डुमरियागंज सीट से समाजवादी पार्टी की विधायक सैयदा खातून ने इस पर कहा कि यह शैतानों का काम है।
मुंबई पुलिस के पास आया अनजान फोन, कॉलर बोला- एकता नगर में छुपे हैं 3 आतंकी. #india24x7livetv #newsupdate #MumbaPolice pic.twitter.com/cq9CtSXv1W
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) November 27, 2023
दरअसल, शनिवार को माता मंदिर में शतचंडी महायज्ञ का आयोजन हुआ था। जानकारी के मुताबिक, आयोजनकर्ताओं की ओर से डुमरियागंज विधायक सैयदा खातून को आमंत्रित किया गया और वे पहुंची भीं। उनके मंदिर आने की खबर जब कुछ हिंदू संगठनों को पता चली तो वे भड़क गए। अगले दिन यानी रविवार को वे गंगाजल के साथ मंदिर पहुंचे और पूरे परिसर का मंत्रों के साथ शुद्धिकरण करने लगे।
UP News: लोगों ने मुस्लिम समुदाय की स्थानीय विधायक सैयदा खातून को बुलाया
शुद्धिकरण कार्य का नेतृत्व कर रहे बढ़नी चाफा के नगर पंचायत अध्यक्ष धर्मराज वर्मा ने बताया कि शनिवार को कुछ अधर्मी लोगों ने मुस्लिम समुदाय की स्थानीय विधायक सैयदा खातून को यहां बुला लिया था। क्योंकि सैयदा मुस्लिम हैं और गोमांस खाती हैं, ऐसे में इस पवित्र स्थल पर आने से यह पवित्र जगह अशुद्ध हो गया है। वर्मा ने कहा कि हमने अपने लोगों के साथ मिलकर मंदिर का शुद्धिकरण किया है। शुद्धिकरण के बाद अब यह पूरा स्थान शुद्ध और पूजा के योग्य हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे लोगों को कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।










