UP Police: पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ की बड़ी घोषणा

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश पुलिस स्मृति दिवस पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में पुलिस लाइंस ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में शहीद पुलिसकर्मियों को नमन किया। पुलिस स्मृतिका पर पुष्पांजलि के बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस को देश का सर्वोत्तम बल बताते हुए उनके लिए कुछ घोषणाएं भी कीं। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक देवेन्द्र सिंह चौहान तथा प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस कर्मियों को मोटर साइकिल भत्ता देने की घोषणा की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी पुलिसकर्मियों को प्रति माह 500 रुपए मोटर साइकिल भत्ता मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि सभी पुलिसकर्मियों को को ई-पेंशन से जोडऩे का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही इन सभी के मेडिकल भत्ते के लिए डीजीपी को अधिकृत किया गया है। पुलिस महानिदेशक पांच लाख रुपया तक मेडिकल भत्ता देने के लिए अब अधिकृत हैं।

अपराध तथा अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस
पुलिस स्मृति दिवस में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार अपराध तथा अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। प्रदेश में शातिर अपराधियों पर कड़ा शिकंजा कसा गया है। इसमें पुलिसकर्मियों की बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि हम भी उनकी काफी मांग को पूरा कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज पुलिस स्मृति दिवस पर ने शहीद सैनिक गणेश यादव की शहादत को नमन करते हुए उनके आश्रित को सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग में सेवायोजित करने का निर्णय लिया है।

लखनऊ की रिजर्व पुलिस लाइन्स में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित पुलिस स्मृति दिवस परेड समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारे पास दुनिया के किसी भी राज्य का सबसे बड़ा पुलिस बल है। उत्तर प्रदेश पुलिस का शहादत का गौरवशाली इतिहास है। कर्तव्य पथ पर अपनी जान की कुर्बानी देने वाले वीर जवानों और अधिकारियों को हम सब श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। संकट में फंसे लोग आज भी सबसे पहले किसी को याद करते हैं तो वो नाम पुलिस है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें