UP Police Paper Leak : प्रतियोगी परीक्षा पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थियों का फूटा गुस्सा, लखनऊ सहित प्रदेश भर में हुए प्रदर्शन

UP Police Paper Leak : प्रतियोगी परीक्षा पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थियों का फूटा गुस्सा, लखनऊ सहित प्रदेश भर में हुए प्रदर्शन
Facebook
X
WhatsApp

UP Police Paper Leak : यूपी में प्रतियोगी परीक्षा लीक के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसका खामियाजा परीक्षा में शामिल में अभ्यर्थियों को तो भुगतान ही पड़ा रहा है, साथ इनके परिवार वालों को भी आर्थिक समस्या से सामना करना पड़ा है। बीते दिनों प्रदेश में दो प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित हुई थी। इसमें समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (RO/ARO) और पुलिस की सिपाही भर्ती शामिल थी। दोनों ही परीक्षाओं के पेपर लीक के मामले सामने आए। इसको लेकर अभ्यर्थियों में रोष है और वह जगहों जगहों पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और परीक्षा रद्द कर दोबारा कराने की मांग कर रहे हैं। यूपी के कई जिलों में अभ्यर्थियों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया।

UP Police Paper Leak : लोकसेवा आयोग पर हुआ प्रदर्शन

RO/ARO परीक्षा की लीक के मामले पर शुक्रवार को प्रयागराज स्थित लोकसेवा आयोग के सामने अभ्यर्थियों रैला उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में मौजूद RO/ARO अभ्यर्थियों ने आयोग के बाहर सड़कों पर बैठक कर प्रदर्शन करते हुए अपना प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया और ताली बाजकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी तख्तियों में सरकार और आयोग के खिलाफ स्लोगन लेकर आयोगा के सामने सुबह से इकट्टा होने लगे थे। देखते ही देखते कुछ घंटों में अभ्यर्थियों को हुजूम उमड़ पड़ा और आयोग के सामने प्रदर्शन करने लगे।

UP Protest

UP Police Paper Leak : प्रदर्शनकारियों की ये मांग

इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हर प्रदर्शनकारी के एक ही स्वर थे कि सरकार RO/ARO की परीक्षा रद्द करवाए और फिर इसकी परीक्षा का आयोजन किया जाए। हमारी यही मांग है, इस मांग को पूरा होने तक हम लोग पीछे हटाने को तैयार नहीं है,क्योंकि हमारे भविष्य का मामला है। प्रदर्शन में शामिल एक अभ्यर्थी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में यूपी में प्रतियोगी परीक्षा का पेपर लीक एक ट्रेंड बना चुका है। पता नहीं प्रतियोगी परीक्षा को आयोजित करना वाला आयोग किस प्रकार की तैयार करता है। उन्होंने कहा कि सरकार और आयोग के लिए पेपर लीक मात्र एक जांच का विशेष होता है, लेकिन हम जैसे लाखों अभ्यर्थियों के साथ जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयार कर रहे हैं, भविष्य से खिलवाड़ है। सरकार को इस पर अधिक से अधिक ध्यान देना चाहिए।

image 391

उन्होंने कहा कि हाल ही यूपी में पुलिस विभाग की सबसे बड़ी सिपाही भर्ती की परीक्षा आयोजित हुई। इसके भी पेपर लीक के मामले सामने आए। उन अभ्यर्थियों का हाल हमारी तरह है। वह जगहों जगहों पर प्रदर्शन कर अपनी मांग मनवाने में जुटे हुए हैं।

UP Police Paper Leak : लखनऊ पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों सड़क पर उतरें

बता दें कि यूपी में शुक्रवार को प्रतियोगी परीक्षा के पेपर लीक के मामले को लेकर अभ्यर्थियों कई जिलों में धरना प्रदर्शन किया। प्रयागराज में RO/ARO अभ्यर्थियों ने लोकसेवा आयोग के सामने प्रदर्शन किया तो वहीं लखनऊ में पुलिस सिपाही भर्ती के अभ्यर्थियों प्रदर्शन कर अपना रोष जताया। लखनऊ के ईको गार्डन में पुलिस सिपाही भर्ती के अभ्यर्थियों ने पेपर लीक के मामले पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों तख्ती लेकर वहां एक रैली भी निकाली। प्रदर्शनकारियों की मांग थी दोबारा पेपर कराया जाए।

image 392

UP Police Paper Leak : बोर्ड ने मांगे अभ्यर्थियों से सबूत

पुलिस सिपाही परीक्षा लीक के मामले पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने बीते दिनों एक जांच सीमित गठित की। इस समिति पेपर लीक, एडमिट कार्ड में सनी लियोनी की फोटो छपने सहित विभिन्न मामलों की जांच कर आयोग को रिपोर्ट सौंपेगी। उसके बाद आयोग कोई कदम उठाएगा। वहीं भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों से पेपर लीक के सूबत मांगे हैं। उनका कहा कि अगर किसी भी अभ्यर्थियों कोई सबूत है तो वह बोर्ड के ईमेल board@uppbpb.gov.in पर 23 फरवरी की शाम 6 बजे तक भेज सकता है। बीती 17 और 18 फरवरी को प्रदेश भर पुलिस सिपाही भर्ती की परीक्षा आयोजित की थी। सोशल मीडिया पर पेपर लीक का मामला सामने आया था, लेकिन अभी तक इस मामले पर कोई ठोस सबूत नहीं पाए गए हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

https://youtu.be/HYPam4_Pea0?si=B5djSeJqZYUB7tHq

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें