UP Weather: आज से प्रदेश में मॉनसून की एंट्री, इन जिलों में दो दिन तक बारिश का अनुमान

Facebook
X
WhatsApp

लखनऊ. पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से परेशान प्रदेशवासियों को गुरुवार से थोड़ी राहत मिलने जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक आज से प्रदेश में मॉनसून की एंट्री होने जा रही है. जिसकी वजह से प्रदेश के बड़े हिस्से में बारिश की सम्भावना जताई गई है. बुधवार रात से ही कई जिलों में मौसम ने करवट ले ली. गोंडा और अयोध्या से सटे जिलों में मौसम सुहावना हो गया. रात से ही हो रही रुक-रुक कर बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिली.

मौसम विभाग के अभी तक के अनुमान के मुताबिक अब से लेकर 16 जून की सुबह 8 बजे तक जिन जिलों में बारिश की संभावना है वे जिले हैं – बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर

इसके अलावा 16 जून की सुबह 8 बजे से लेकर 17 जून की सुबह 8 बजे तक जिन जिलों में बारिश की संभावना जताई गयी है वे जिले हैं – नोएडा, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, कानपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें