UP Weather: मौसम का ‘रौद्र रूप’! हीटवेव का यलो अलर्ट जारी, CM योगी ने जारी किया निर्देश

Facebook
X
WhatsApp

UP Weather: उत्तर प्रदेश में गर्मी ने अपने तेवर तीखे कर लिए हैं और मौसम लगातार अधिक चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। प्रदेश में एक सक्रिय एंटी साइक्लोनिक सिस्टम मध्य भारत की ओर बढ़ रहा है, जिसका असर अब स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। इस सिस्टम के कारण गर्म और शुष्क हवाएं उत्तर प्रदेश की ओर आ रही हैं, जिससे खासकर दक्षिणी जिलों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने स्थिति को देखते हुए 23 अप्रैल तक हीट वेव का येलो अलर्ट जारी कर दिया है और अनुमान है कि तापमान में अभी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है।

Also Read –Deepika Padukone Film Raaka: क्या प्रेग्नेंसी के चलते Deepika Padukone के हाथ से निकल जाएगी Raaka?

UP Weather: सीएम योगी ने पब्लिक और प्रशासन को किया सतर्क

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता के नाम ‘योगी की पाती’ के माध्यम से संदेश जारी किया है। (UP Weather) उन्होंने प्रशासन और आम नागरिकों दोनों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर नागरिक का जीवन अनमोल है और सरकार भीषण गर्मी से बचाव के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिस तरह सर्दियों में विशेष इंतजाम किए जाते हैं, उसी तरह गर्मी से निपटने के लिए भी व्यापक व्यवस्था की गई है।

सरकार ने बिजली की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए करीब 34 हजार मेगावाट बिजली उपलब्ध कराने की तैयारी की है। इसके अलावा सड़कों पर पानी का छिड़काव, सार्वजनिक स्थानों पर छायादार व्यवस्था, और श्रमिकों को लू व डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए विशेष उपाय किए जा रहे हैं। (UP Weather) औद्योगिक और निर्माण स्थलों पर स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत इलाज उपलब्ध कराया जा सके। अस्पतालों में हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

शिक्षा व्यवस्था में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। शासन ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को अधिकार दिया है कि वे तापमान बढ़ने पर स्कूलों के समय में बदलाव कर सकते हैं। (UP Weather) इसके तहत जालौन, हमीरपुर, औरैया, चंदौली और जौनपुर जैसे जिलों में स्कूलों का समय बदल दिया गया है। कई जिलों में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलाए जा रहे हैं, जबकि बुंदेलखंड क्षेत्र में समय सुबह 7:30 से 12 बजे तक निर्धारित किया गया है।

Also Read –UP Assembly Special Session: यूपी में महिला आरक्षण पर महा-संग्राम! योगी सरकार ने 30 अप्रैल को बुलाया विशेष सत्र, विपक्ष में खलबली

अप्रैल महीने में अचानक तापमान में आई इस तेजी ने मौसम वैज्ञानिकों को भी चौंका दिया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने के बावजूद तापमान में गिरावट नहीं आई, बल्कि उल्टा बढ़ोतरी देखी गई। दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे कई इलाके हीट आइलैंड में बदलते नजर आ रहे हैं। (UP Weather) भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 22 अप्रैल तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश और 23 अप्रैल तक पूर्वी हिस्सों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। अनुमान है कि अप्रैल के अंत तक तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रह सकता है।

राजधानी लखनऊ में भी हालात गंभीर

राजधानी लखनऊ में भी हालात गंभीर होते जा रहे हैं। यहां अधिकतम तापमान 41.9 से 42 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। दिन के समय चल रही गर्म पछुआ हवाओं के कारण लू जैसी स्थिति बन गई है। तेज गर्मी के चलते दोपहर में सड़कों पर ट्रैफिक भी कम दिखाई दे रहा है और लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। (UP Weather) मौसम विभाग का कहना है कि निचले क्षोभ मंडल से आ रही शुष्क हवाओं के कारण तापमान में यह बढ़ोतरी हो रही है और अगले 4 से 5 दिनों तक लू चलने की संभावना बनी हुई है। प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, सुल्तानपुर, बाराबंकी, बहराइच, शाहजहांपुर और हरदोई जैसे जिलों में भी तेज गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें