Uttar Pradesh: यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सोमवार को संभल जाएंगे। (Uttar Pradesh) उनके साथ कांग्रेस कार्यकर्ता भी जा सकते हैं। इसकी तैयारी पहले से कर ली गई है। नेताओं को रोकने के लिए पुलिस ने पहरा बढ़ा दिया है। वेरिफिकेशन के बाद ही लोगों को उधर से निकलने दिया जा रही है। ताकि कोई कार्यकर्ता निकल न पाए। इससे पार्टी ऑफिस के आसपास गहमागहमी का माहौल बना हुआ है।
इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने रविवार की रात से पार्टी कार्यालय में ही डेरा जमा लिया है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से कांग्रेस नेता रविवार की शाम को ही लखनऊ पहुंच गए। (Uttar Pradesh) ताकि सोमवार की सुबह एक साथ रवाना हो सकें।
उधर, प्रशासन ने दस दिसंबर तक संभल आने पर रोक लगा रखी है। बीते दिनों सपा के कई नेताओं ने वहां जाने के कोशिश की थी। सपा विधानमंडल दल के नेता और प्रदेश अध्यक्ष को वहां जाने से रोक दिया गया था। इकरा हसन सहित कुछ और सांसदों को भी वहां नहीं जाने दिया गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस का काफिला दोपहर 12:00 बजे रवाना होगा। पूरे कांग्रेस के नेता प्रदेश कार्यालय पहुंच रहे हैं।
Uttar Pradesh: कांग्रेस पार्टी मुख्यालय पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात
कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल संभल में मारे गए परिवार वालों से मिलने के लिए जाने की तैयारी कर रहा है। (Uttar Pradesh) उधर पुलिस भारी मात्रा में कार्यालय के बाहर पहुंच गई। कार्यालय की तरफ जाने वाले मार्गों पर रोक लगा दी गई है। 12 बजे इस काफिले के निकलने की बात कही जा रही है।
पुलिस ने कांग्रेस पार्टी कार्यालय के आसपास चौकसी बढ़ा दी है। नेताओं को रोकने के लिए पुलिस की तरफ से तैयारी कर ली गई है। आनेजाने वाले रास्तों पर बैरियर लगाए गए हैं। बिना जांच के किसी को भी निकलने नहीं दिया जा रहा है।














