Uttar Pradesh: ट्रक चालकों की हड़ताल का सिंघई व बेलरायां में व्यापक असर

Uttar Pradesh: ट्रक चालकों की हड़ताल का सिंघई व बेलरायां में व्यापक असर
Facebook
X
WhatsApp

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के सिंघई और बेलरायां में ट्रक चालकों की हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला है। (Uttar Pradesh) ट्रक चालकों ने ट्रकों के पहिये जाम कर दिए हैं। हड़ताल के चलते पेट्रोल डीजल की सप्लाई की चेन टूटने की आशंका के चलते पेट्रोल पंपों पर लोगों की काफ़ी भीड़ देखने को मिली। कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल खत्म होने के कगार पर है। कुछ पेट्रोल पंपों पर देर शाम डीज़ल खत्म हो गया है। एक जनवरी से तीन जनवरी तक ट्रक चालक हड़ताल पर रहेंगे। ऐसे में तेल की सप्लाई का संकट गहरा सकता है।

Uttar Pradesh: ट्रक चालक अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।

पेट्रोल पंपों पर टैंकरों के नहीं पहुंच पाने से आम जनता को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। (Uttar Pradesh) लोग बड़ी संख्या में अपने वाहनों को फिलिंग स्टेशनों पर जाकर पेट्रोल और डीजल भरवा रहे हैं ताकि दो दिन उन्हें आने जाने में समस्या न हो।

ट्रक चालकों ने हिट एंड रन के नए कानून का विरोध करते हुए हड़ताल की है। (Uttar Pradesh) इस कानून में हिट एंड रन के दोषियों को सात साल की सजा और 10 लाख रुपये का जुर्माना का प्रावधान है। ट्रक चालक इस कानून को बहुत कठोर बता रहे हैं और इसे वापस लेने की मांग कर रहे हैं।
स्थानीय प्रशासन ने हड़ताल को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। पुलिस ने ट्रक चालकों को हड़ताल समाप्त करने के लिए समझाने का प्रयास किया है, लेकिन ट्रक चालक अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।

ट्रक चालकों की हड़ताल से सिंघई और बेलरायां में आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। (Uttar Pradesh) लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। इसके अलावा, पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में भी वृद्धि हो सकती है। ट्रक चालकों की हड़ताल के समाधान के लिए सरकार और ट्रक चालकों के बीच जल्द से जल्द बातचीत होनी चाहिए ताकि आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी न हो।

रिपोर्ट- चन्द्र मोहन

https://youtu.be/GAqs60zKwAI?si=GCkTLPx6NgW2rLxI

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें