Uttarakhand News: उत्तराखंड में अलकनंदा नदी में जा गिरी यात्रियों से भरी बस, 1 की मौत, कई लापता

Facebook
X
WhatsApp

Uttarakhand News: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर घोलतीर के पास एक 18 सीटर बस अनियंत्रित होकर गहरी अलकनंदा नदी में जा गिरी। इस दर्दनाक सड़क हादसे में अभी तक एक यात्री की मौत की खबर सामने आई है, जबकि सात लोग घायल बताए जा रहे हैं। (Uttarakhand News) यह घटना उत्तराखंड यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के लिए एक दुखद खबर है।

image 373

Uttarakhand News: घायल यात्रियों की हालत नाजुक

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान एक महिला यात्री के रूप में हुई है। वहीं, सभी घायल यात्रियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, (Uttarakhand News) जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। यह उत्तराखंड सड़क दुर्घटना उन सभी लोगों के लिए एक चेतावनी है जो पहाड़ी इलाकों में यात्रा करते हैं।

Also Read –Jalaun News: जालौन युवक की मौत के बाद परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम, हत्या का आरोप

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 11 लोग लापता

हादसे के बाद से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस में सवार करीब 11 यात्री अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं और बड़े पैमाने पर बचाव अभियान जारी है।

image 375

Also Read –China Economy Crisis: ईरान पर अमेरिकी बमबारी से कांप उठा ड्रैगन! चीन को लगी सबसे गहरी चोट, तेल-गैस संकट से डगमगाई आर्थिक महाशक्ति

हादसे के बाद अलर्ट पर है प्रशासन और सरकार

गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने इस बात की पुष्टि की है कि, “SDRF, पुलिस और प्रशासन की टीमें बचाव अभियान के लिए मौके पर मौजूद हैं।” आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने भी बताया कि उन्हें लग रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन एक टेम्पो ट्रैवलर था। नदी का तेज बहाव और खाई की गहराई बचाव कार्य में चुनौतियां पैदा कर रही है। अलकनंदा नदी में बस हादसा के बाद से स्थानीय प्रशासन और सरकार अलर्ट पर हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें