Uttarakhand: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में रविवार तड़के हुए भूस्खलन में सिलक्यारा सुरंग में 41 मजदूर फंस गए थे। रेस्क्यू कार्य जारी था, लेकिन शनिवार शाम को सुरक्षा कारणों से रोक दिया गया।
एनएचआईडीएसीएल के निदेशक डा अंशु मनीष खलको ने बताया कि सुरंग के अन्दर मशीन के वाइब्रेशन के कारण रेस्क्यू कार्य रोका गया है, (Uttarakhand) ताकि मलबा और न गिरे। मशीन को रेस्ट देने के लिहाज से भी काम रोका गया है।
Uttarakhand: सुरक्षा कारणों से रोका गया रेस्क्यू काम
हालांकि, मशीन में तकनीकी खराबी भी रेस्क्यू कार्य में बाधा बताई जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक अभी तक सिर्फ 22 मीटर पाइप ही पुश किए गए हैं। इस बीच बैकअप के तौर पर एक और मशीन भी इंदौर से एयरलिफ्ट से मंगवाई गई है।
रेस्क्यू कार्य में लगातार हो रही देरी से अंदर फंसे मजदूरों की मुश्किल बढ़ती जा रही है। मौके पर डीएम अभिषेक रूहेला और एसपी अर्पण यदुवंशी भी लगातार रेस्क्यू कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
सुरंग में फंसे मजदूरों की तबीयत बिगड़ने लगी है। सुरंग में फंसे मजदूरों तक पाइप के जरिए सूखे मेवे और खाने का सामान पहुंचाया जा रहा है। फिलहाल कुछ मजदूरों को कब्ज की शिकायत हो गई है। जिससे निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवा भेजी गई है।
रेस्क्यू कार्य को जल्द से जल्द शुरू करने के लिए संबंधित अधिकारियों की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा।










