Varanasi News: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर गुरूवार को वाराणसी दौरे (Varanasi News) पर पहुंचे। यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने दावा करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) में भाजपा यूपी में सभी 80 सीटें जीतेगी। देश में 400 पार सीट जीतकर एक नया रिकॉर्ड कायम किया जाएगा।
अनुराग ठाकुर ने किया दावा, बोले-यूपी में सभी 80 सीटें जीतेगी भाजपा. #india24x7livetv #NewsUpdate #Anuragthakur #UttarPradesh #bhartiyajantaparty pic.twitter.com/DMo1APFJoA
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) March 7, 2024
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और विकसित राष्ट्र बनेगा। अनुराग ठाकुर ने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस इस बार इतनी भी सीट नहीं जीत पाएगी कि नेता प्रतिपक्ष बन सके। केंद्रीय मंत्री ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) में बढ़ चढ़कर भागीदारी करें। मतदान और देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें।
Varanasi News: कांग्रेस का सुपड़ा साफ कर देगी: अनुराग ठाकुर
श्री ठाकुर ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी न्याय यात्रा की हवा निकल गयी है। अब यह हालत हो गई है कि राहुल गांधी के गाड़ी के आगे भी कोई नजर नहीं आ रहा है। उत्तर प्रदेश से ही वायनाड जाकर राहुल गांधी ने यूपी के लोगों के लिए ऐसी बातें कहीं। जिससे जनता को और स्वयं हमें भी काफी दुख हुआ। राहुल गांधी के गंदे और भद्दे बयान के बाद जनता इस बार कांग्रेस का सुपड़ा साफ कर देगी। सोनिया गांधी को यूपी की जनता ने कई बार जिताया। लेकिन उन्होंने भी यहां की जनता की अनदेखी की।
उन्होंने कहा कि नेहरू गांधी परिवार की चार-चार पीढ़ियों को जनता का वोट मिला। लेकिन अब उन्हें कोई पूछने नहीं आता। इससे स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस की अब विदाई हो चुकी है। श्री ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की सोच सनातन धर्म को अपमानित करने, देश को टुकड़ों में बांटने, बहुसंख्यक आबादी को अपमानित करने की है। आखिर कांग्रेस कितना गिरेगी।
‘इंडिया’ गठबंधन (‘India’ alliance) को अनुराग ठाकुर ने ठगबंधन करार दिया। उन्होंने कहा कि यह दिखावे का गठबंधन है यह पूरी तरह से तक ठगबंधन है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन पर बल देती है। शीर्ष नेतृत्व के रूप में प्रधानमंत्री हैं। श्री ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि 400 पार के लिए कार्यकर्ता कमर कस लें। 370 से अधिक बीजेपी को सीट दिलाने के लिए लक्ष्य रखा जाए।










