Chandauli: अमिलाई गांव में खड़ंजे की बदहाल स्थिति, ग्रामीण परेशान

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -राजेश गुप्ता

WhatsApp Image 2025 09 18 at 12.37.36 PM

Chandauli: चंदौली। चहनियां ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा अमिलाई गांव का मुख्य मार्ग बदहाली का शिकार है। (Chandauli) खड़ंजे से बने इस रास्ते में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिनमें पानी और कीचड़ भरा रहता है। यह मार्ग करीब 200 परिवारों के लिए बाजार, बच्चों के स्कूल और अन्य आवश्यक स्थानों तक पहुँचने का एकमात्र साधन है।

स्थानीय ग्रामीणों — कल्लू राम, सुजीत, नेता, छोटू, गुड्डू, शिवभजन और रामजतन — ने बताया कि खड़ंजा काफी पुराना हो चुका है और कई वर्षों से इसकी मरम्मत नहीं की गई है। गड्ढों में पानी भर जाने से लोगों को रोज़ाना आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। (Chandauli) मोहल्ले की स्थिति दयनीय बनी हुई है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई पहल नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें –Chandauli: थाना सैयदराजा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान एक अवैध तमंचा 2 जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार ग्राम प्रधान को इस समस्या से अवगत कराया है, लेकिन ग्राम प्रधान का कहना है कि अभी बजट उपलब्ध नहीं है। ग्रामीणों का साफ कहना है कि यदि जल्द ही रास्ते की मरम्मत नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द इस मार्ग की मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और उनका दैनिक जीवन सुगम हो सके।

ये भी पढ़ें –दर्दनाक सड़क हादसा! लखनऊ में किसान पथ पर नशे में धुत ट्रक चालक ने महिला सफाईकर्मी को रौंदा… हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें