Vinod Kambli : पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली ने शराब के नशे में की पत्नी से मारपीट, केस दर्ज

Facebook
X
WhatsApp

Vinod Kambli: पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली (Vinod Kambli) एक बार फिर मुसीबत में फंस गए हैं। इस बार विनोद कांबली अपनी पत्नी के साथ मारपीट को लेकर मुसीबत में पड़े हैं। कांबली की पत्नी ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें विनोद कांबली की पत्नी ने आरोप लगाया है कि कांबली ने शराब के नशे में गालीगलौज और मारपीट की है। बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब विनोद कांबली को लेकर मामला पुलिस तक पहुंचा है। इससे पहले भी वो कई बार विवादों में रह चुके हैं।

बांद्रा पुलिस ने कहा कि कांबली के खिलाफ आईपीसी की धारा 324 (चोट पहुंचाना) और 504 (अपमान) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। कांबली पर कथित तौर पर अपनी पत्नी एंड्रिया पर खाना पकाने के पैन का हैंडल फेंकने का आरोप है, जिससे उसके सिर में चोट लगी है। कांबली की पत्नी के मुताबिक यह घटना शुक्रवार दोपहर 1 बजे से 1.30 बजे के बीच हुई जब कांबली ने कथित तौर पर शराब के नशे में अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में कदम रखा और अपनी पत्नी को गालियां दीं।

बांद्रा पुलिस ने कहा कि पुलिस के पास जाने और मामला दर्ज करने से पहले कांबली की पत्नी ने भाभा अस्पताल में इलाज कराया। उसके बदा शिकायत दर्ज करवाने आयी हैं। शिकायत में कांबली की पत्नी एंड्रिया ने कहा कि उसने विनोद कांबली को शांत करने की कोशिश की। उसके बावजूद उन्होने मुझे और मेरे बेटे को बिना किसी कारण के गाली दी और खाना पकाने वाले पैन हैंडल से मारने के बाद फिर से बल्ले से हमला किया।

एंड्रिया ने कहा कि ये एक दिन का मामला नहीं है वो लगातार उसे डराते धमकाते और गालियां देते हैं। गौरतलब है कि विनोद कांबली को इससे पहले बीते साल फरवरी में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। तब उन्होंने शराब के नशे में अपनी गाड़ी से एक दूसरी गाड़ी को टक्कर मार दी थी।

ये भी पढ़े…https://crimecomplaint.com/urvashi-dholakia-actresss-car-was-hit-by-a-bus-she-was-going-to-shoot/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें