Crime News: गुरु बना हैवान! छात्रा को कमरे में बंदकर किया घटिया काम, बनाया अश्लील Video

Crime News: गुरु बना हैवान! छात्रा को कमरे में बंदकर किया घटिया काम, बनाया अश्लील Video
Facebook
X
WhatsApp

Crime News: कोचिंग टीचर ने छात्रा को कमरे में बंदकर घटिया काम किया. इस दौरान अश्लील वीडियो बना लिया. इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए डेढ़ महीने तक रेप करता रहा. शिक्षक की हरकत से भयभीत छात्रा ने स्कूल और कोचिंग जाना छोड़ दिया. जब मां ने उससे पूछताछ की तो उसने पूरी बात बताई. इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई.

Crime News: फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र का मामला

पूरा मामला फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र का है. 14 साल की लड़की हाईस्कूल में पढ़ती है. वह यहां पंकज सिंह नाम के शिक्षक के पास कोचिंग पढ़ने जाती थी. एक दिन सभी बच्चों की छुट्टी करके शिक्षक ने छात्रा को रोक लिया और छेड़छाड़ की. शिक्षक ने वीडियो बना लिया.

फिर इसके बाद वह छात्रा को वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा. शिक्षक ने डेढ़ महीने तक छात्रा का यौन शोषण किया. टीचर की हरकतों से डरी छात्रा ने स्कूल और कोचिंग जाना छोड़ दिया.

जब कई दिन तक वह स्कूल और कोचिंग नहीं गई तो उसकी मां ने उससे पूछताछ की. इसके बाद उसने मां को पूरी बात बताई. पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी टीचर पंकज सिंह के खिलाफ आईपीसी 376(3) व 504 सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है.

https://youtu.be/2DKQ_Eb0PVs?si=YtHaDaX2cb2A9L_q

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें