Vrindavan News : वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर (Banke Bihari Mandir) के गेट नंबर एक पर मंगलवार (19 मार्च) सुबह को भारी भीड़ के कारण बड़ा हादसा हो गया है। गेट नंबर एक पर भीड़ के बीच मुंबई के एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वो अचेत होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में पुलिस एंबुलेंस से उसे लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंची, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। श्रद्धालु मुंबई (Mumbai) से 40 लोगों के साथ वृंदावन और आसपास के मंदिरों के दर्शन करने आया था।
केजरीवाल को 9 समन मिले, किसी का सम्मान नहीं रखा: संबित पात्रा. #india24x7livetv #NewsUpdate #arvindkejriwal pic.twitter.com/0n8ZWtIhR5
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) March 19, 2024
Vrindavan News : 40 लोगों के साथ वृंदावन आया था श्रद्धालु
बांके बिहारी सुरक्षा इंस्पेक्टर छोटेलाल ने बताया कि मुंबई के साईं कोलीवाड़ा निवासी सुनील पिशोरी लाल 40 लोगों के साथ वृंदावन में होली (Holi 2024) के अवसर पर दर्शन करने आए थे। मंगलवार सुबह अपने साथियों के साथ दर्शन करने के लिए सुनील बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari Mandir) दर्शन करने पहुंचे। दर्शन करने के बाद जैसे ही गेट नंबर एक से वे बाहर आए तभी चबूतरे पर अचानक तबीयत खराब हो गई और वह गिर पड़े।

Vrindavan News : डॉक्टरो ने मृत घोषित किया

मौके पर पहुंची पुलिस (Police) एंबुलेंस से श्रद्धालु को जिला सैनिक चिकित्सालय लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ये सूचना मिलते ही सुनील के साथियों के बीच हड़कंप मच गया। सुनील के साथ आईं प्रमिला ने बताया कि 17 मार्च को 40 लोगों को ग्रुप मुंबई से वृंदावन आया था।
इस ग्रुप में सुनील मांगो पुत्र पिशोरी लाल भी आए थे। वे हमारे साथ बांके बिहारी के दर्शन करने गए थे। सुबह करीब 11:00 बजे दर्शन कर जैसे ही मंदिर के गेट नंबर एक से बाहर निकले अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह गिर पड़े। इसके बाद उन्हें जिला सहित चिकित्सालय लेकर आए हैं जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया है। उनकी पत्नी की मृत्यु छह महीने पहले हो चुकी है। बेटी कशिश अमेरिका में है और बेटा जयदीप मांगो मुंबई में है।









