Weather Update Today : उत्तर भारत के कई राज्यों में कोल्ड डे का अलर्ट,इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

Weather Update Today : उत्तर भारत के कई राज्यों में कोल्ड डे का अलर्ट,इन राज्यों में बारिश की चेतावनी
Facebook
X
WhatsApp

Weather Update Today :उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि शीतलहरी का यह प्रकोप अभी बना रहेगा। दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अगले दो दिनों तक कोल्ड डे से सीवियर कोल्ड डे की स्थिति लोगों के लिए मुसीबत बनेगी।

Weather Update Today :राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड

राजधानी दिल्ली में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी के लोगों को अभी इस ठंड से मुक्ति नहीं मिलेगी। आने वाले दिनों में भी कड़ाके की ठंड का दौर जारी रहेगा। इसके साथ ही बारिश भी लोगों के लिए मुसीबत बनेगी। मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम, मध्य और दक्षिण भारत के कई राज्यों में ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Weather Update Today

Weather Update Today :उत्तर पश्चिम भारत में भी बारिश की चेतावनी

उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा। इस कारण 8 से 10 जनवरी के दौरान गरज और ओलावृष्टि के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि लोगों के लिए मुसीबत बनेगी। उत्तर पश्चिम भारत, मध्य भारत के अलावा महाराष्ट और गुजरात में बारिश होने की चेतावनी दी गई है।

Weather Update Today :दक्षिण भारत में भी झमाझम बरसात

दक्षिण भारत में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि तमिलनाडु के तटीय इलाकों और केरल में भारी बारिश हो सकती है। इस बाबत तमिलनाडु के मछुआरों को सतर्क भी किया गया है। जम्मू कश्मीर में कड़ाके की ठंड ने लोगों को मुश्किलों में डाल रखा है। घाटी के विभिन्न इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य से 6 से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया जा रहा है। कड़ाके की ठंड के कारण लोग अपने-अपने घरों में दुबके हुए हैं।

Weather Update Today :यूपी में बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट

नए साल की शुरुआत के साथ ही उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिले कड़ाके की ठंड की गिरफ्त में है। प्रदेश में शीतलहर का यह दौर अभी आगे भी जारी रहने की संभावना है। जनवरी महीने की शुरुआत के साथ ही प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर बारिश का दौर शुरू हो गया और बारिश का यह प्रकोप अभी बना रहेगा। आज भी प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश की चेतावनी दी गई है। सोमवार से गुरुवार तक झमाझम बारिश होने और ओलावृष्टि का अलर्ट भी जारी किया गया है। इस कारण आने वाले दिनों में लोगों की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं।

image 180

Weather Update Today :कई जिलों में छाया रहेगा घना कोहरा

प्रदेश के लोगों को घने कोहरे से भी अभी मुक्ति नहीं मिलने वाली है। आज प्रदेश के विभिन्न इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। कई जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, प्रयागराज और गोरखपुर समेत कई जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा शहर रहा जहां न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुल्तानपुर में सबसे ज्यादा 34 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

image 181

Weather Update Today : मौसम विभाग की चेतावनी

image 182

मौसम विभाग ने उत्तर भारत के लोगों को ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है। लोगों को गर्म कपड़े पहनने, घर से बाहर निकलते समय गर्म पानी पीने और नाक-मुंह को ढकने की सलाह दी गई है। साथ ही, बारिश और ओलावृष्टि से बचाव के लिए भी आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

https://youtu.be/cK20iVJs7PY?si=u_gUwr0Aul8eQ796

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें