Weather Update Today : तापमान में गिरावट और कोहरे से लोगों को परेशानी,कई जिलों में कोल्ड डे की स्थिति

Weather Update Today : तापमान में गिरावट और कोहरे से लोगों को परेशानी,कई जिलों में कोल्ड डे की स्थिति
Facebook
X
WhatsApp

Weather Update Today : भारत के विभिन्न राज्यों में इन दिनों कड़ाके की ठंड और कोहरे ने लोगों को बेहाल कर रखा है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड में और बढ़ोतरी लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाली साबित होगी। मौसम विभाग की ओर से 5 से 11 जनवरी तक मध्य भारत के कई इलाकों में शीतलहर चलने और तापमान में और गिरावट आने का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान तापमान में गिरावट के चलते उत्तर भारत के कई राज्यों में लोगों को शीतलहर की स्थिति का सामना करना पड़ेगा। इसके साथ ही उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत के कई मैदानी इलाकों में घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी भी दी गई है।

Weather Update Today : उत्तर प्रदेश में भी राहत के आसार नहीं

उत्तर प्रदेश के लोगों को भी कड़ाके की ठंड से मुक्ति नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के नौ शहरों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जबकि 34 शहरों में येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही प्रदेश के 12 जिलों में कल बारिश लोगों की मुसीबत बढ़ा सकती है।

Weather Update Today

Weather Update Today : राजधानी दिल्ली को नहीं मिलेगी राहत

राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक हफ्ते के दौरान राजधानी के लोगों को भीषण ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। अगले सात दिनों तक अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम रहने की उम्मीद है। नए साल के पहले दिन अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिनों में दिल्ली का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान लगाया है। राजधानी में कोहरे का कहर पहले की अपेक्षा थोड़ा काम जरूर हुआ है मगर अभी भी ट्रेनों और उड़ानों का परिचालन पटरी पर नहीं आ सका है।

image 26

Weather Update Today : यूपी के कई जिलों में कोल्ड डे की स्थिति

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी कड़ाके की ठंड में लोगों की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं। प्रदेश के पांच शहरों भदोही, बिजनौर, जौनपुर, बागपत और सुल्तानपुर में लोगों को कोल्ड डे की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है। पिछले 24 घंटे के दौरान शाहजहांपुर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

image 27

Weather Update Today : घने कोहरे के साथ बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग की ओर से आज प्रदेश के 9 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि 34 शहरों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कल से प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट, कौशांबी, चंदौली, सोनभद्र और बुंदेलखंड के कई जिलों में अगले तीन दिनों तक बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है। 5 जनवरी तक इन जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

image 28

Weather Update Today : तापमान में गिरावट से बढ़ेगी मुश्किल

मौसम विभाग का कहना है कि मध्य प्रदेश, उत्तरी महाराष्ट्र, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी और पश्‍चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हर‍ियाणा, पंजाब, ह‍िमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर के अलावा लद्दाख में जनवरी माह में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।

image 31

अगले तीन दिनों में लक्षद्वीप में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इस कारण मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत के कुछ मैदानी इलाकों में घना से लेकर बहुत घना कोहरा छा सकता है। वहीं उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के इलाकों में कोल्ड-डे से लेकर गंभीर कोल्ड-डे की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

Weather Update Today : स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट

स्काईमेट वेदर के मुताबिक दक्षिणी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज हल्की छिटपुट बारिश संभव है। बुधवार को इसमें वृद्धि हो सकती है। पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और उत्तराखंड और राजस्थान के कुछ स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा छाए की संभावना है।

Weather Update: Cold Wave In North India, Temperature Fall Up To -4 Degrees  News And Updates - Amar Ujala Hindi News Live - Weather Report:कड़ाके की ठंड  से बचने की कर लें

जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है। लक्षद्वीप में मध्यम से भारी बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन सकती है। पंजाब के कई हिस्सों में कोल्ड डे से लेकर सीवियर कोल्ड डे की स्थिति पैदा होने की आशंका है। हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में कोल्ड डे की स्थिति से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

https://youtu.be/IdidaPT_1LE?si=UiK5RR-BKtm2Ehnc

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें