WFI Controversy: दिल्ली के जंतर-मंतर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ धरने पर बैठे है। अब एक बार फिर बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट समेत अनेक पहलवान दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। मंगलवार को जंतर मंतर पर पहलवानों का तीसरे दिन भी धरना जारी है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, वृंदा करात सहित कई नेताओं पहलवानों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गए है। सोमवार को भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता और AIDWA की महिला सदस्यों ने पहलवानों से मिलकर अपना अपना समर्थन दिया था। दिल्ली में धरना दे रहे पहलवानों को खापों का भी समर्थन मिल गया है। पहलवानों ने कहा कि हमारे मंच पर सबका स्वागत है।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा और अन्य नेता पहुंचे जंतर मंतर
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और अन्य नेता मंगलवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों के प्रदर्शन में शामिल हुए।(WFI Controversy) ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया ने सोमवार को कहा कि पहलवान किसी भी राजनीतिक दल का स्वागत करने के लिए तैयार हैं जो उनके कारण में शामिल होना चाहता है।
‘खिलाड़ियों को न्याय मिलना चाहिए’
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने धरनास्थल पर जाने की इच्छा जताते हुए कहा, यह बड़े अफसोस की बात है कि देश का नाम रोशन करने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को धरने पर बैठना पड़ रहा है, उन्हें न्याय मिलना चाहिए। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपिंदर सिंह हुड्डा ने भी डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और मामले की सीबीआई जांच की मांग की।
https://youtu.be/wIw_RU4O0xk









