Udhayanidhi Stalin: तमिलनाडु सीएम के बेटे और राज्य मंत्री उदयनिधि के बयान को लेकर अयोध्या के संत परमहंस आचार्य की जान से मारने वाली धमकी के बाद कर्नाटक के मंत्री ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे किसी को जान से मारने की धमकी देते रहेंगे, तो उनमें और दूसरे कट्टरपंथियों में क्या फर्क रह जाएगा।
दरअसल, मीडिया ने कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे (Priyank Kharge) से पूछा कि क्या वह उदयनिधि स्टालिन (Udhyanidhi Stalin) के बयान से सहमत हैं, तो उन्होंने कहा कि यहीं तो भारत की खूबसूरती है कि आप जो भी महसूस करते हैं, उसे बोल सकते हैं। उन्होंने कहा, “सभी के बयानों को सुनना और समझना चाहिए।”
परमहंस आचार्य के टिप्पणी पर दिया जोर
प्रियांक खरगे ने अयोध्या के संत परमहंस आचार्य की जान से मारने वाली धमकी पर जोर देते हुए कहा
उदयनिधि का सिर काटने वालों को नकद मिलेंगे 10 करोड़ रुपये
उदयनिधि के सनातन धर्म वाले बयान के बाद से ही वह विवादों में घिरे हुए हैं। भाजपा, हिन्दू संगठन और साधु-संतों ने उनके बयान का कड़ा विरोध किया है। इसी बीच, अयोध्या में तपस्वी छावनी मंदिर के मुख्य पुजारी परमहंस आचार्य ने सोमवार को कहा
डेंगू, मलेरिया से की सनातन धर्म की तुलना
उदयनिधि ने एक सभा के दौरान सनातन धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया से की थी। उन्होंने कहा था, “कुछ चीजों का विरोध नहीं किया जाता है, बल्कि उन्हें जड़ से खत्म किया जाता है। सनातन धर्म भी ऐसा ही है, जिसका विरोध नहीं करना चाहिए, बल्कि उसे जड़ से खत्म करना चाहिए।”
https://youtu.be/SP9RAIAf8uc?si=YJE69H5B0rmLnHI_










